Homeराजनीतिजनपद पंचायत सरदारपुर क्षेत्र क्रमांक 19 की भाजपा अधिकृत प्रत्याशी गुड्डीबाई खराड़ी...

जनपद पंचायत सरदारपुर क्षेत्र क्रमांक 19 की भाजपा अधिकृत प्रत्याशी गुड्डीबाई खराड़ी को मिल रहा जनसमर्थन, युवा नेता प्रदीप खराड़ी की क्षेत्र में है अच्छी पकड़

सरदारपुर। जनपद पंचायत सरदारपुर के क्षेत्र क्रमांक 19 से भाजपा के अधिकृत उम्मीदवार गुड्डीबाई जुवार सिंह खराड़ी बिछिया का जनसंपर्क लगातार जारी है। भाजपा अधिकृत प्रत्याशी गुड्डीबाई एक मजबूत एवं सशक्त दावेदार है। गुड्डी बाई के पति जूवार सिंह खराड़ी एवं बेटे प्रदीप खराड़ी दोनों ही भाजपा में कई पदों पर रहकर कार्य कर चुके हैं। जुवार सिंह खराड़ी पूर्व में भाजपा नगर अध्यक्ष, बूथ अध्यक्ष, पालक संयोजक सहित संगठन के कई महत्वपूर्ण पदों पर भाजपा का कार्य कर संगठन को मजबूती प्रदान की है। गुड्डी बाई के पुत्र प्रदीप खराड़ी भाजपा के युवा मोर्चा नगर अध्यक्ष, बूथ अध्यक्ष, भाजपा युवा मोर्चा मंडल उपाध्यक्ष और वर्तमान में भाजपा मंडल मंत्री के पद पर रहकर संगठन का निरंतर कार्य कर रहे हैं। साथ ही प्रदीप खराड़ी क्षेत्र में जनजाति समाज में लंबे समय से सक्रिय है। प्रदीप युवा चेहरा होने के साथ ही भारतीय जनता पार्टी की ओर से कई कार्यक्रमों के प्रभारी भी रह चुके हैं। प्रदीप खराड़ी भाजपा के कद्दावर नेता के साथ ही स्वयंसेवक भी हैं। प्रदीप खराड़ी सरदारपुर के पूर्व विधायक वेलसिंह भूरिया, भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व जिला महामंत्री राजेंद्र गर्ग एवं भाजपा जिला उपाध्यक्ष नवीन बानिया, भाजपा मंडल अध्यक्ष मदन चोयल के करीबी नेताओं में माने जाते हैं। प्रदिप का जमीनी नेटवर्क काफी मजबूत है। जिसकी वजह से उनकी युवाओं में अच्छी खासी पकड़ है। प्रदिप का सुलझा हुआ व्यक्तित्व तथा बेदाग छवि का नेता होने के कारण उनकी माताजी प्रत्याशी गुड्डीबाई को अच्छा खासा समर्थन मिलता हुआ दिखाई दे रहा है। जनपद पंचायत सरदारपुर के क्षेत्र क्रमांक 19 भोपावर, बड़ोदिया, बिछिया, खमालिया में सभी वर्गों में अच्छी पकड़ होने के कारण गुड्डीबाई को बेहतर जनसमर्थन मिल रहा है। इसी क्षेत्र से अन्य प्रत्याशी भी जनसंपर्क में जुटे हुए है।  

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!