Homeराजनीतिराजगढ़ - प्रदेश भाजपा महामंत्री सबनानी पहुंचे मोहनखेड़ा जैन तीर्थ, भाजपा कार्यकर्ताओं...

राजगढ़ – प्रदेश भाजपा महामंत्री सबनानी पहुंचे मोहनखेड़ा जैन तीर्थ, भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

राजगढ़। प्रदेश भाजपा महामंत्री भगवानदास सबनानी झाबुआ प्रवास के दौरान जैन तीर्थ मोहनखेड़ा पहुंचे। जहां भाजपा कार्यकर्ताओ द्वारा उनका स्वागत किया गया। महामंत्री सबनानी ने मोहनखेड़ा में दादा गुरुदेव के मंदिर तथा आचार्य श्री ऋषभचंद्र सूरीश्वर म.सा. के समाधी स्थल पर दर्शन वंदन किए। वही मोहनखेड़ा तीर्थ के ट्रस्टी सुजानमल जैन तथा ट्रस्ट मंडल द्वारा उनका बहुमान किया गया। महामंत्री सबनानी ने मोहनखेड़ा में भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक लेकर प्रधानमंत्री के दिव्य काशी भव्य काशी कार्यक्रम की रूपरेखा बताते हुए सभी कार्यकर्ताओं से जिला व मंडल स्तर पर कार्यक्रम संपन्न करने का आव्हान किया। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव यादव, वरिष्ठ भाजपा नेता राजेन्द्र गर्ग तथा सुरेंद्र भंडारी, पूर्व विधायक वेलसिंह भूरिया, पूर्व युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष सन्नी रिन, नवीन बानिया, गोपाल सोनी, धर्मेन्द्र मंडलोई, रामलाल सगीत्रा, कन्हैयालाल पटेल, हरिराम पटेल, राजगढ़ ग्रामीण मंडल अध्यक्ष मदन चोयल, महामंत्री सुनील मेहता, पप्पू गामड़, कलम गुंडिया, सनी गर्ग, पप्पू भूरिया, प्रीतम ठाकुर, सुमित अवस्थी, सुनील गामड़ आदि भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!