Homeक्राइमसरदारपुर - महिला पर चरित्र शंका करने वाले पति को पुलिस ने...

सरदारपुर – महिला पर चरित्र शंका करने वाले पति को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल, प्रताड़ित होकर महिला ने की थी आत्महत्या, पुलिस ने 2 पर दर्ज किया था प्रकरण

सरदारपुर। महिला पर चरित्र शंका करने वाले पति को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा है। दरअसल चरित्र शंका के चलते महिला ने आत्महत्या कर ली थी। मामले में सरदारपुर एसडीओपी द्वारा जांच कर मृतिका के पिता की रिपोर्ट पर महिला के पति तथा एक अन्य युवक पर प्रकरण दर्ज किया। सरदारपुर एसडीओपी आरएस मेड़ा ने बताया कि 21 सितंबर काे दोपहर के समय महिला सपना पति हरेसिंह उम्र 25 साल निवासी छड़ावद ने कीटनाशक पीकर आत्महत्या कर ली थी। मामले में नवविवाहिता होने के कारण तहसीलदार ने परिजनों के बयान लिए व डॉक्टरों की पैनल से महिला के शव का पीएम करवाया गया। जिसमें कीटनाशक पीने से मौत होने की पुष्टि हुई। परिजनों के कथन के बाद राजगढ़ थाने पर प्रकरण दर्ज करवाया गया। महिला की शादी छड़वाद निवासी हरेसिंह राठौड़ से हुई थी। महिला गर्भवती होने के बाद पिता के घर गई। जहां से लौटने के बाद आरोपी संजय पिता नारायण पडीयार फोन पर बात करने को लेकर आए दिन परेशान करता, इस बात की जानकारी महिला ने पति व अपने पिता को दी। जिसपर परिवार के लोग समझाने गए तो आरोपी ने उनके साथ ही मारपीट की, जिसमें कुल दो प्रकरण पूर्व में ही दर्ज है। कुछ दिन बाद पति हरेसिंह ने महिला को उसके पति के घर चरित्र शंका के चलते भेज दिया। आरोपी संजय ने पुन: फोन करना व पिछा करना शुरु कर दिया। अंत में प्रताड़ित होकर महिला ने आत्महत्या कर ली थी। मामले में हरेसिंह व सजंय के खिलाफ धारा 306 में प्रकरण दर्ज किया गया था। शुक्रवार को सरदारपुर एसडीओपी कार्यालय की टीम द्वारा आरोपी पति हरिसिंह उर्फ हरेसिह राठौड़ निवासी छड़वाद को उसके घर से गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया। जहाँ से उसे जेल भेज दिया गया। आरोपी गिरफ्तार करने में एसडीओपी कार्यालय के आरक्षक बदिया वसुनिया तथा दुर्गेश पाटीदार का सहयोग रहा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!