Homeचेतक टाइम्सराजोद - महिला कांग्रेस कमेटी की बैठक हुई संपन्न, युवाओं ने ग्रहण...

राजोद – महिला कांग्रेस कमेटी की बैठक हुई संपन्न, युवाओं ने ग्रहण की सदस्यता

राजोद। महिला कांग्रेस कमेटी सरदारपुर की बैठक रामलो मंदिर राजोद में आयोजित की गई।  बैठक में जिला कांग्रेस कमेटी  जिला अध्यक्ष विजेता त्रिवेदी, उपाध्यक्ष पुष्पेन्द्र बना जिला, आइटी सेल महासचिव जीवन धाकड़, सत्यमेव जयते युवा ग्रुप के सदस्य लक्की आदि के  उपस्थित हुए। बैठक में  सर्वप्रथम जिला उपाध्यक्ष पुष्पेन्द्र सिंह  ने भगवान हनुमान जी की प्रतिमा पर माल्यर्पण कर बैठक को संबोधित किया। वही मैना मारू ने कांग्रेस कमेटी के बारे में संबोधित करते हुए मैना मारू के नेतृत्व में आज सत्यमेव जयते युवा ग्रुप के 250 युवाओं के प्रतिनिधियों ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। साथ ह राधा काठा को महिला कांग्रेस कमेटी सरदारपुर का सदस्य बनाया गया। इस दौरान जिला उपाध्यक्ष श्री पुष्पेन्द्र बना, आईटी सेल महासचिव जीवन  एवं महिला टीम के द्वारा सभी युवाओं को बधाई दी एवं सभी को एकता में रहने का संदेश दिया ।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!