Homeचेतक टाइम्सराजोद - पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के विरुद्ध नारेबाजी कर भाजपा कार्यकर्ताओं ने...

राजोद – पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के विरुद्ध नारेबाजी कर भाजपा कार्यकर्ताओं ने जलाया पुतला

राजोद। भाजपा ग्रामीण मंडल  राजोद- लाबरिया के कार्यकर्ताओं द्वारा पुर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का पुतला दहन किया। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओ ने कमलनाथ के विरुद्ध जमकर नारे भी लगाए। भाजपा मंडल अध्यक्ष दीपक फेमस ने बताया कि पूर्व सीएम कमलनाथ ने तात्कालीन वाणिज्य मंत्री रहते हुए चीन की एक कंपनी जेटीटी ने 2013 में युपीये सरकार के समय में चीन के साथ डील करके कई वस्तुओं पर आयत शुल्क घटाया। जिसके बदले में चीन ने राजीव गाँधी फाउंडेशन को डोनेशन दी और चीन की कम्पनी ने भारत में अपनी एक शाखा खोली।  जिसका नाम जेटिटि इंडिया प्राइवेट लिमिटेड है। मध्यप्रदेश पावर ट्रांसमिशन कंपनी के नंबर टीटिआर 19/2019 के विरुद्ध इस कंपनी को  दिनांक 17 मार्च 2020 को 271 करोड़ का एक ठेका दिया है। जिसका विरोध करते हुए भाजपा कार्यकर्ताओं ने कमलनाथ का पुतला राजोद बंस स्टेड पर जलाया गया। पुतला दहन करते समय भाजपा के पुर्व मंडल अध्यक्ष अमृत पायल, पुर्व मंडल अध्यक्ष रामेश्वर चोधरी, मधुसूदन बाहेती, ओम नारायण संदला, सतीश राठौड़, बगदिराम बम्बोरीया, बद्रीलाल अलोलिया, सुनिल वसुनिया, रामगोपाल,युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष देवीलाल श्रीकार, मुकेश शर्मा बरमंडल, अमित सोनी बरमंडल, मंयक जायसवाल लाबरीया , साजोद नगर अध्यक्ष राजाराम सेकवाडिया, श्री राम सग्रीत्रा, छोगालाल धाकड़, समरथ बंबोरिया, राकेश धाकड़, राजेश पोपंडिया, राहुल बाबा,  मंयाराम बच्चन,  जितेंद्र गामड, राजेश गामड, आयुष माहेश्वरी, ओपी मेहता व आस पास क्षेत्र से बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मोजुद थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!