Homeअपना शहरराजगढ़ - अतिक्रमण पर चला प्रशासन का हथौड़ा, बड़ी कार्रवाई करते हुए...

राजगढ़ – अतिक्रमण पर चला प्रशासन का हथौड़ा, बड़ी कार्रवाई करते हुए करोड़ो की जमीन से हटाया अवैध कब्जा

राजगढ़। नगर के इंदौर-अहमदाबाद फोरलेन पर आज प्रशासन की बड़ी कार्रवाई हुई। प्रशासन ने भू माफियाओं द्वारा कब्जा की गई करोड़ो रूपये की शासकिय जमीन पर बना कच्चा एवं पक्का अतिक्रमण हटाया। आज सुबह 11 बजे बाद प्रशासन का अमला फोरलेन चौकड़ी के समीप पहुँचा। जहाँ पर फोरलेन के दोनों तरफ अवेध रूप से कब्जा की गई लगभग 20 बीघा से अधिक जमीन पर प्रशासन ने अतिक्रमण हटाया गया। शासकीय अधिकारियो के अनुसार उक्त जगह शासन की होकर शासकीय क्वाटर बनाने हेतु आवंटित की गई थी। लेकिन उक्त जमीन पर कच्चा-पक्का अतिक्रमण कर लिया गया था। प्रशासन ने 2 जेसीबी मशीन की मदद से उक्त भूमि पर बने पक्के अतिक्रकमण को हटाया गया साथ ही जहाँ पर खेती की जा रही थी उस जमीन पर भी जेसीबी की मशीन से फसलें नष्ट की गई। अतिक्रमण हटाने के दौरान तहसीलदार मीना पाल, नायब तहसीलदार प्रकाश परिहार एवं अनामिका आर्य सहित पुलिस बल मौजूद रहा। तहसीलदार मीना पाल ने बताया कि उक्त भूमि शासन की हैं, इस पर जो अतिक्रमण था उसे हटाया गया हैं।

भूमाफियों ने कर रखा हैं करोड़ो की जमीन पर कब्जा –
आज प्रशासन ने जहाँ से अतिक्रमण हटाया वहा पर पूर्व में भी प्रशासन द्वारा उक्त कार्रवाई की जा चुकी हैं। नगर में कई जगह पर बड़े भूमाफियाओं ने करोड़ो की जमीन पर अवैध कब्जा कर रखा हैं। आपको बता दे कि जब कलेक्टर श्रीकांत बनोठ सरदारपुर एसडीएम थे तब उन्होंने भूमाफियाओं पर कार्रवाई की थी। लेकिन राजनितीक दबाव के चलते कुछ समय के  बाद पुनः भूमाफियों ने जमीन पर अपना कब्जा जमा लिया। लेकिन अब जल्द ही कार्रवाई होने के आसार हैं।

दो मंजिला निर्माण भी किया ध्वस्त –
वही आज देर शाम लगभग 6:15 बजे प्रशासन ने अतिक्रमण  के खिलाफ एक बड़ी कार्यवाही करते हुए दो मंजिला निर्माण को भी ध्वस्त कर दिया। कार्रवाई दौरान मंजिल मालिक ने प्रशासन को कागज दिखाएं गए लेकिन प्रशासन ने  उसे अस्वीकार कर दिए।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!