Homeक्राइमसरदारपुर - परिवार के साथ भोपावर दर्शन करने जा रहें महाराष्ट्र के...

सरदारपुर – परिवार के साथ भोपावर दर्शन करने जा रहें महाराष्ट्र के व्यापारी को बदमाशों ने मारपीट कर लूटा, बाइक सवार युवकों को भी बनाया निशाना, जांच में जुटी पुलिस

सरदारपुर। परिवार के साथ जैन तीर्थ भोपावर दर्शन करने जा रहें  महाराष्ट्र के बर्तन व्यापारी के साथ बिति रात्री में सरदारपुर- भोपावर मार्ग पर झिर्णेश्वर फाटे के समीप अज्ञात बदमाशो ने मारपीट  कर लूट पाट की घटना को अंजाम दिया है। इसी दौरान बदमाशों ने बाइक सवार के साथ भी लूट की है। बदमाशों ने सोने की रकमे एवं तीन मोबाईल सहीत 2 लाख 55 हजार रूपये  की लूट की है। घटना की जानकारी मिलते ही डायल 100 वाहन एवं सरदारपुर पुलिस मौक़े पर पहुंची। लेकिन बदमाश भागने में सफल हो गए।

वाहन धीरे होते ही बदमाशों ने घेर लिया –
पुलिस थाना सरदारपुर पर दर्ज प्रकरण के अनुसार महाराष्ट के सिरपुर निवासी जयद्धीप पिता युवराज जैन (40 वर्ष) ने बताया कि शनिवार रात्री में लगभग 9:30 बजे अपनी माताजी सोभा जेन, पत्नी ग्रीष्मा, पुत्र विनिल जैन एवं अरहम जैन सहीत पांच लोगबलेनो वाहन (क्रमांक एमएच 18 बीसी 6030) से भोपावर जैन मंदिर दर्शन करने के लिए जा रहा थे। इन्दौर-अमदाबाद बाय पास से कुछ दुरी पर भोपावर मार्ग पर झिर्णेश्वर फाटे के पास रोड पर पत्थर जमे होने से वाहन को धिरे किया तो वैसे ही पहाडी की और से 4 से 5 लोग पत्थर फैकते हुए हमारी और आए। कुछ ही समय में 10 से 12 लोग और आ गए एवं हम लोगो को चारो तरफ से घेर लिया। वाहन में बैठी मेरी माताजी से चार सौने की चुडिया, एक सोने की चैन, मेरी पत्नी ग्रीष्मा से मंगलसुत्र, सोने की चार अंगुठिया एवं तिन मोबाईल सैमसग कंपनी के मारपीट कर ले गए। वाहन के कांच फुटने से पत्नी ग्रीष्मा को गले में और पुत्र अरहम को आँख में चोट आई। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सरदारपुर ले जाया गया जहां उनका उपचार किया गया।

बाइक सवार से भी की लूट – 
बड़ी संख्या में आए बदमाशों ने बर्तन व्यापारी के साथ ही बाइक सवार से भी लूटपाट की है। बर्तन व्यापारी ने बताया की घटना के समय मोटर साईकल सवार तिन लोग भी भोपावर की ओर जा रहे थे उन्हे भी अज्ञात बदमाशो ने निशाना बनाया और लूटपाट की। बदमाशों ने बाइक सवार मुकेश पिता भगतसिह भीलाला (उम्र 24 वर्ष) निवासी फिफोड़ा, सुनील पिता दिनेश भीलाला (उम्र 25 वर्ष) निवासी फिफोड़ा एवं संदीप पिता मंगतिया भीलाला (उम्र 22) वर्ष निवासी कोईवा थाना डही के साथ भी बदमाशो ने मारपीट की व दो मोबाईल लूटकर ले गए।

मौके पर पहुंचे, की घेरा बंदी – 
सरदारपुर थाना प्रभारी निहालसिह डंडौतिया ने बताया कि रात्री में घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस बल के साथ मौके पर पहुच गए थे। बदमाशो को पकडने के लिए घेरा बंदी भी कि गई। लेकिन बदमाश पकड में नही आए। मारपीट व लूट का प्रकरण दर्ज कर बदमाशो को पकड़ने का प्रयास किया जा रहा हें। 
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!