Homeचेतक टाइम्ससरदारपुर - जिपं अध्यक्ष सरदार मेड़ा एवं सदस्य प्रतिनिध सुनील गामड़ के...

सरदारपुर – जिपं अध्यक्ष सरदार मेड़ा एवं सदस्य प्रतिनिध सुनील गामड़ के प्रथम आगमन भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

सरदारपुर। नव निर्वाचित धार जिला पंचायत अध्यक्ष सरदार मेड़ा एवं जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि सुनिल गामड़ का भाजपा सरदारपुर मंडल के प्रथम आगमन पर कार्यकर्ताओं द्वारा ग्राम टांडाखेड़ा में स्वागत समारोह आयोजित किया गया। कार्यकर्ताओं द्वारा जिला पंचायत अध्यक्ष सरदार मेड़ा एवं जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि सुनिल गामड़ का पुष्पहार से स्वागत कर साफा बांधकर सम्मानित किया गया। इस दौरान अध्यक्ष सरदार मेड़ा ने कहा कि आजादी का 75वां वर्ष अमृत महोत्सव के रूप में प्रत्येक व्यक्ति को मनाना है तथा हर घर तिरंगा अभियान के तहत सभी अपने घर पर तिरंगा जरूर लगाए। आयोजन में भाजपा सरदारपुर मंडल अध्यक्ष अखिलेश यादव सहीत बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजुद रहें।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!