Homeधार्मिकधुलेट - गुप्तेश्वर महादेव को पालकी में विराजित कर करवाया नगर भ्रमण,...

धुलेट – गुप्तेश्वर महादेव को पालकी में विराजित कर करवाया नगर भ्रमण, जगह-जगह हुआ स्वागत, सैकड़ो की संख्या में श्रद्धालु हुए शामिल

विनोद सिर्वी @धुलेट। सावन के अंतिम सोमवार गुप्तेश्वर महादेव को पालकी में विराजित कर नगर भ्रमण करवाया जिसमें फूलों से सुसज्जित पालकी, बग्गी , रथ, घोड़े, डीजे साउण्ड ,ढोल- नगाड़े ,डमरु , आदि के साथ धुलेट के प्रमुख मार्गो से होते हुए साईं सवारी निकली जहां रास्ते में कई जगह शाही सवारी का भव्य स्वागत किया गया तथा महिलाओं द्वारा भगवान गुप्तेश्वर महादेव की पूजा की गई। भगवान शिव, पार्वती, गणेश जी ,बजरंगबली तथा राधे कृष्ण बने कलाकारों ने भक्तों का खूब मन रिझाया। शाही सवारी में फायर गन से पुष्प वर्षा मुख्य आकर्षण का केंद्र रही। शाही सवारी में युवा वर्ग आगे-आगे नाच रहे थे वहीं महिलाओं ने रास्ते भर गरबे खेले और पारंपरिक गीत गाए व जगह-जगह पुष्प वर्षा कर गुप्तेश्वर महादेव का भव्य स्वागत किया गया। शाही सवारी के दौरान बारिश भी भक्तों को रोक नहीं सकी।

बारिश के दौरान भी भक्तगण भोले की भक्ति में खूब नाचे।तथा हर घर तिरंगा को महत्व देते हुए आयोजक समिति द्वारा झांकियों पर तिरंगा लगाया गया। शाही सवारी के अंत में महा आरती के बाद महा प्रसादी का वितरण किया गया। वही शाही सवारी के पूर्व दिन में श्री शिव शक्ति कावड़ यात्रा संघ धुलेट द्वारा आयोजित पांच दिवसीय कावड़ यात्रा सोमवार को महेश्वर से धुलेट पहुंची जहां कांवड़ियों ने गुप्तेश्वर महादेव का जलाभिषेक किया। और गांव में कावड़ यात्रा निकाली जहां रास्ते में जगह-जगह कांवड़ियों को प्रसादी वितरित की गई।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!