Homeअपना शहरगली-गली में गूंजा भारत माता की जय : आजादी के अमृत महोत्सव...

गली-गली में गूंजा भारत माता की जय : आजादी के अमृत महोत्सव के तहत राजगढ़ से सरदारपुर तक निकाली विशाल तिरंगा वाहन रैली, राष्ट्रीय ध्वज के प्रति आमजन के मन में हो भाव जाग्रत – एसडीएम चौहान

राजगढ़। आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत हर घर तिरंगा अभियान के जन जागरूकता हेतु प्रशासन द्वारा नगर परिषद राजगढ़ एवं सरदारपुर के संयुक्त तत्वावधान में राजगढ़ से सरदारपुर तक तिरंगा वाहन रैली निकाली गई। रैली में प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी, पुलिसकर्मी सहित समस्त विभागों के कर्मचारी दो पहिया वाहनों पर सवार होकर हाथों में तिरंगा लेकर निकले। तिरंगा रैली राजगढ़ के पुलिस थाना परिसर से प्रारंभ हुई जो राजगढ़ की प्रत्येक गली में भ्रमण कर ओल्ड हाइवे होते हुए सरदारपुर पहुंची। सरदारपुर नगर में भ्रमण कर तिरंगा वाहन रैली अंबेडकर चौराहा पहुंचकर समाप्त हुई। वाहन रैली के दौरान हाथों में तिरंगा लेकर निकले अधिकारी एवं कर्मचारी भारत माता की जय के नारे लगाते हुए निकले तथा आजादी के अमृत महोत्सव के तहत 13 से 15 अगस्त तक सभी नागरिकों से अपन घर पर तिरंगा लगाने की अपील की।

आजादी के अमृत महोत्सव में हो सभी की भागीदारी- सरदारपुर के अंबेडकर चौराहे पर तिरंगा वाहन रैली के समापन अवसर पर एसडीएम राहुल चौहान ने कहा कि जन मानस के मन में हमारे राष्ट्र एवं राष्ट्रीय ध्वज के प्रति प्रेम एवं श्रद्धा के भाव जाग्रत हो इस हेतु लगातार जन जागरूकता के आयोजन किए जा रहें है। ताकि आजादी के अमृत महोत्सव में अधिक से अधिक जनभागीदारी हो एवं अभियान से प्रत्येक नागरिक जुड़े, इस हेतु तिरंगा वाहन रैली निकाली गई है। आगामी दिनों में भी विभिन्न प्रकार के आयोजन आयोजित कर जन मानस को आजादी के अमृत महोत्सव से जोड़ा जाएगा। वहीं आभार व्यक्त करते हुए एसडीओपी रामसिंह मेड़ा ने कहा कि सभी के सहयोग से आजादी का अमृत महोत्सव अभियान सफल बनाना है। वाहन रैली में तहसीलदार दिनेश सोनारतिया, नायब तहसीलदार रवि शर्मा, जनपद सीईओ शैलेंद्र शर्मा, सिंचाई विभाग एसडीओ अशोक गर्ग, आरईएस एसडीओ अरविंद पाटीदार, पीडब्ल्यूडी एसडीओ एलएन राठोड़, राजगढ़ थाना प्रभारी बृजेश कुमार मालवीय, सीएमओ देवबाला पिपलोनिया, सीबीएमओ डॉ. शिला मुजाल्दा, नगर परिषद अध्यक्ष भंवरसिंह बारोड़, उपाध्यक्ष अजय जायसवाल, लेखापाल सुरेंद्र सिंह पंवार, भाजपा नेता गोपाल सोनी, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष सोहन पटेल, भाजपा मंडल महामंत्री दीपक चौधरी, भाजपा नेता पंकज बारोड़ सहित बड़ी संख्या में अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहें। कार्यक्रम का संचालन अश्विनी दीक्षित ने किया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!