Homeक्राइमराजगढ़ - अमोदिया गोलीकांड के अंतिम आरोपी को साइबर क्राइम ब्रांच एवं...

राजगढ़ – अमोदिया गोलीकांड के अंतिम आरोपी को साइबर क्राइम ब्रांच एवं पुलिस टीम ने किया गिरफ्तार, घटना के बाद से था फरार, आरोपी पर था 30 हजार रुपये का इनाम

राजगढ़। ग्राम अमोदिया में 2 वर्ष पूर्व हुए गोलीकांड  के फरार आरोपी को सायबर क्राइम ब्रांच एवं पुलिस टीम ने गिरफ्तार किया है। आरोपी घटना के बाद से ही फरार था। जिस पर पुलिस द्वारा इनाम भी घोषित किया गया था।

पुलिस अधीक्षक धार आदित्य प्रताप सिंह द्वारा हत्या, चोरी, लूट व डकैती जैसे गंभीर अपराधों में लम्बे समय से फरार चल रहे आरोपियों की धरपकड़ हेतु अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक धार देवेन्द्र पाटीदार के निर्देशन में उप पुलिस अधीक्षक सायबर क्राईम धार निलेश्वरी डावर, जिलें के समस्त थाना प्रभारियों के साथ-साथ सायबर क्राईम ब्रांच धार प्रभारी त्रिलोक सिंह बैस को आवश्यक दिशा निर्देश जारी कर उचित कार्यवाही हेतु लगाया गया था। इसी बिच सायबर क्राईम ब्रांच धार प्रभारी त्रिलोक सिंह बैस को मुखबिर से सूचना मिली कि थाना राजगढ़ के फरार नामदर्ज इनामी आरोपी हरसिंह पिता बालु मोहनिया उम्र 45 वर्ष अपने गांव टिकमाझीरी आया हुआ है। मुखबिर की सूचना से वरिष्ठ अधिकारियों के साथ थाना प्रभारी राजगढ़ निरीक्षक ब्रजेश कुमार मालवीय को सूचना से अवगत कराया। सायबर क्राईम ब्रांच धार टीम व थाना राजगढ़ टीम ने संयुक्त कार्यवाही करते हुए ग्राम टिकमाझीरी में आरोपी के घर पर दबिश देकर पकड़ा गया।

आरोपी हरसिंह ओदिया में हुए गोलीकांड में विवेचना के दौरान नाम दर्ज आरोपी होकर वर्ष 2020 से ही फरार चल रहा था। आरोपी की गिरफ्तारी पर पुलिस महानिरीक्षक इंदौर जोन इंदौर द्वारा 30 हजार रुपये इनाम उद्घोषित किया था। अपराध सदर में आरोपी हरसिंह से पूछताछ करते उसने वर्ष 2020 में अपने अन्य 7 साथियों के साथ मिलकर ग्राम अमोदिया के प्याज लूट के दौरान साथियों के साथ फायर करने की वारदात करना कबूल किया।

आपको बता दे कि अमोदिया गोलीकांड में प्याज के कट्टे चुराने आए आरोपियों का पीछा करने पर आरोपियों ने फायर किया था। इसमें किसान पिता-पुत्र की मौत हो गई थी। पुलिस ने कुल आठ आरोपियों पर प्रकरण दर्ज किया था। राजगढ़ पुलिस द्वारा 7 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था, आरोपी हरसिंह घटना दिनांक से ही फरार चल रहा था।

आरोपी को पकड़ने में सायबर क्राईम ब्रांच धार प्रभारी त्रिलोक सिंह बैस, सहायक उपनिरिक्षक रामसिंह गौर, प्रधान आरक्षक गुलसिंह, आरक्षक बलराम, आरक्षक सर्वेशसिंह एवं थाना प्रभारी ब्रजेश कुमार मालवीय, उप निरिक्षक रमेशचंद्र डामोर, प्रधान आरक्षक रविन्द्र जाट की भूमिका रही।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!