Homeराजनीतिसरदारपुर - जनपद अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष हेतु कल होगा निर्वाचन, राजनीतिक हलचल...

सरदारपुर – जनपद अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष हेतु कल होगा निर्वाचन, राजनीतिक हलचल हुई तेज

सरदारपुर। धार जिले की सबसे बड़ी जनपद पंचायत सरदारपुर पर कल गुरुवार को जनपद अध्यक्ष व उपाध्यक्ष को लेकर निर्वाचन संपन्न होंगे। कांग्रेस व भाजपा दोनों ही पार्टी द्वारा अभी तक अध्यक्ष व उपाध्यक्ष पद को लेकर प्रत्याशियों की घोषणा नहीं की गई है। गुरुवार को ही ज्ञात होगा कि किस पार्टी का व कोन अध्यक्ष व उपाध्यक्ष बना है। इधर निर्वाचन को लेकर तैयारियां पूर्ण। 25 सदस्यों वाली जनपद पंचायत सरदारपुर में अध्यक्ष पद अजजा महिला वर्ग के लिए आरक्षित है। जनपद अध्यक्ष व उपाध्यक्ष को लेकर लंबे समय से राजनीतिक गलियारों में गर्मा गर्मी का दौर चल रहा है। सुबह 10:30 बजे से अध्यक्ष पद को लेकर निर्वाचन की कार्रवाई प्रारंभ होगी। 25 सदस्य अपने मत का उपयोग कर अध्यक्ष व उपाध्यक्ष को चुनेंगे। दोपहर 3 बजे तक अध्यक्ष पद की स्थिति साफ हो जाएगी। जिसके बाद उपाध्यक्ष पद हेतु निर्वाचन प्रक्रिया प्रारंभ होगी एवं शाम 6 बजे बाद उपाध्यक्ष की भी स्थिति साफ हो जाएगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!