Homeसरदारपुर - विधानसभासरदारपुर - विकासखंड की सभी 95 पंचायतो पर कल होगा उप सरपंच...

सरदारपुर – विकासखंड की सभी 95 पंचायतो पर कल होगा उप सरपंच पद हेतु निर्वाचन, सामग्री की गई वितरित

सरदारपुर। विकासखंड सरदारपुर में तीसरे चरण में कल मंगलवार को उप सरपंच पद हेतु निर्वाचन प्रक्रिया संपन्न होगी। विकासखंड की सभी 95 पंचायतों पर उप सरपंच पद हेतु निर्वाचन होगा। प्रातः 10 से शाम 4 बजे तक निर्वाचन प्रक्रिया होगी जिसके बाद पंचायत स्तर पर ही आधिकारिक घोषणा होगी। उप सरपंच के निर्वाचन हेतु 95 पंचायतों पर 95 पीठासीन अधिकारी बनाए गए है। उप सरपंच का मतदान संपन्न करवाने वाले दलो को पंचायत समन्वयक अधिकारी मुकेश पंडित द्वारा सामग्री वितरित की गई। अधिकांश स्थानों पर निर्विरोध उप सरपंच चुने जा सकते है।

विकासखंड निर्वाचन अधिकारी दिनेश सोनारतिया ने बताया कि कल मंगलवार को सभी 95 पंचायतों पर उप सरपंच हेतु निर्वाचन प्रक्रिया संपन्न होगी। जहां उप सरपंच पद हेतु एक ही आवेदन प्राप्त होता है, वहा मतदान नहीं होगा जहां एक से अधिक आवेदन प्राप्त होगा वहां सरपंच एवं पंच मिलकर मतदान करेंगे। सभी पीठासीन अधिकारियों को उप सरपंच के निर्वाचन की संपूर्ण प्रक्रिया समझाई गई है। 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!