Homeराजनीतिसरदारपुर - भाजपा युवा मोर्चा जिला कार्यकारिणी सदस्य ने कांग्रेस की सदस्यता...

सरदारपुर – भाजपा युवा मोर्चा जिला कार्यकारिणी सदस्य ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की, विधायक ने किया स्वागत

सरदारपुर। भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला कार्यकारिणी सदस्य दीपक पटेल मिण्डा ने भाजपा छोड़ कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की है। विधायक कार्यालय पर विधायक प्रताप ग्रेवाल द्वारा दीपक पटेल का पुष्पमाला से स्वागत कर सदस्यता ग्रहण करवाई गई। सदस्यता ग्रहण करने के दौरान दीपक पटेल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का कार्यकाल अच्छा नही रहा है एवं कांग्रेस का कार्य अच्छा है इसलिए भाजपा छोड कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण कर रहा हूं। इस दौरान मिण्डा सरपंच मयाराम मेडा, आईटी सेल अमझेरा ब्लॉक अध्यक्ष बलवंत सौलंकी, युवक कांग्रेस नगर अध्यक्ष गजेन्द्रसिंह सिसौदिया, देवेन्द्रसिंह सुनेर, बलवंतसिंह सिसौदिया, किषन वसुनिया आदि उपस्थित रहे। उक्त जानकारी विधायक कार्यालय से विष्णु चौधरी ने दी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!