Homeसरदारपुर - विधानसभाराजोद - मुस्लिम समुदाय के दो गुटों में मौलाना को लेकर मस्जिद...

राजोद – मुस्लिम समुदाय के दो गुटों में मौलाना को लेकर मस्जिद में हुआ विवाद, पुलिस ने 6 पर दर्ज किया प्रकरण

राजोद। गत दिनों सही मस्जिद में मौलाना हेतु विवाद चला आ रहा है। इसी विवाद के चलते शुक्रवार को नमाज के बाद समाज के दो गुटों में कहासुनी होने लगी। कहासुनी देखते ही देखते विवाद में तब्दील हो गई। बताया जा रहा है कि विवाद के दौरान लात घुसे भी चल गए। विवाद के चलते मस्जिद के बहार भीड़ की एकत्रित हो गई। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची तथा दोनों गुटों को थाने पर ले जाया गया। जहां समझाइश देकर दोनों गुटों को रवाना किया लेकिन समझाइश के बाद भी दोनों गुट विवाद पर आमादा हो गए। दोनो गुट मस्जिद मोहल्ले में पुनः विवाद करने लगे। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची एवं भीड़ को हटाकर प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की गई। मौके पर राजोद थाना टीआई सुरेंन्द्र कनेस, एसएआई कैलाश चौहान व रमेश नायक, मोहित सेन, ईश्वरसिंह गरूड़ सहीत पुलिस बल मौके पर पहुंच गया था।
राजोद थाना टीआई सुरेंद्र कनेस ने बताया कि दोनो पक्षों की और से प्रकरण दर्ज करवाया गया है। इनमें इरफान हुसैन पिता मोहम्मद हुसैन निवासी राजोद, अकबर पिता इम्तियाज, निवासी रतलाम, अल्ताफ पिता जाफर निवासी रतलाम, मोहम्मद अजीज पिता बाबुखाँ निवासी राजोद, मुबारिक हुसैन पिता गुलाम रसूल निवासी राजोद व इमरान मंसूरी निवासी राजोद पर प्रकरण दर्ज किया गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!