Homeअपना शहरसरदारपुर - अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की नवीन कार्यकारिणी घोषित, व्यास अध्यक्ष...

सरदारपुर – अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की नवीन कार्यकारिणी घोषित, व्यास अध्यक्ष व माली नगर मंत्री मनोनीत

सरदारपुर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद सरदारपुर नगर की बैठक गायत्री मंदिर सरदारपुर पर संपन्न। बैठक में मुख्य रूप से धार जिला संयोजक गौरव साहू व भाग संयोजक अमन कावलिया उपस्थित रहे। धार जिला संयोजक गौरव साहू ने कार्यकर्ताओं से विद्यार्थी परिषद की कार्य पद्धति व आगामी कार्यक्रम को लेकर चर्चा करते हुए कहा की हम युवाओं को विद्यार्थी परिषद से जुड़कर देश के सर्वांगीण विकास में योगदान देना चाहिए। बैठक के दौरान परिषद की नवीन कार्यकारिणी की घोषणा की गई। जिसमें नगर अध्यक्ष कौशिक व्यास व नगर मंत्री अंकित माली को मनोनीत किया गया। वही नगर उपाध्यक्ष विनीत बामनिया, लक्ष बंकर, आनंद मावी, नगर सह मंत्री – प्रिंस बैरागी, भावेश चावड़ा, राज मारू, महाविद्यालय प्रमुख राहुल डांगी, विद्यालय प्रमुख कपिल सोलंकी, सह प्रमुख शिखर व्यास, नगर एसएफडी प्रमुख मन सोमानी, सह प्रमुख कुनाल यादव, जनजाति छात्र कार्य प्रमुख संदीप वसुनिया, नगर एसएफएस प्रमुख यश यादव, सह प्रमुख पीयूष यादव, सोशल मीडिया प्रमुख भावेश यादव व मीडिया प्रमुख अखिलेश यादव को मनोनीत किया गया। तथा कार्तिक पंड्या, निखिल कमेडिया, सनी ठाकुर, आयुष जोशी, निमिश व्यास, नमन तिवारी, आदर्श गोराना, जय भाटी, समर्थ सांवले को नगर कार्यकारिणी सदस्य मनोनीत किया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!