Homeसरदारपुर - विधानसभासरदारपुर - पंचायत चुनाव का मतदान संपन्न, मतदान केंद्रों पर प्रारंभ हुई...

सरदारपुर – पंचायत चुनाव का मतदान संपन्न, मतदान केंद्रों पर प्रारंभ हुई वोटो की गिनती, कुछ घंटो में मिलेंगे शुरुआती रूझान

सरदारपुर। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव हेतु सरदारपुर विकासखंड में सुबह 7 बजे से दोपहर 3 बजे तक मतदान संपन्न हुआ। कई स्थानों पर तय समय के बाद भी कई लोग मतदान करने के लिए खड़े थे। जिन्हें मतदान हेतु टोकन वितरण की गई। विकासखंड में अधिकांश स्थानों पर मतदान खत्म हो गया है। मतदान केन्द्रों पर मौजूद कर्मचारियों द्वारा मत पेटियां खोलने का दौर शुरू किया गया है। चार रंग के मतपत्र को अलग-अलग किया जाएगा। जिसके बाद वोटों की गिनती होगी। मतगणना के दौरान 7 से 8 के बीच सरपंच के शुरुआती रूझान आना शुरू हो जाएंगे। मतदान केंद्रों के बहार परिणाम सुनने के लिए लोगो भी भीड़ एकत्रित हुई। सुरक्षा की दृष्टि से प्रत्येक मतदान केंद्र पर पुलिस बल भी तैनात है।  

कंट्रोल रूम से प्राप्त जानकारी के अनुसार सरदारपुर विकासखंड में दोपहर 3 बजे तक 75.82 प्रतिशत मतदान हुआ है। विकासखंड के कुल 208725 मतदाताओं में से 158252 मतदाताओं ने मतदान किया है। 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!