Homeचेतक टाइम्सराजोद -भाजपा राजोद मंडल द्वारा आम सभा का आयोजन, उद्योग मंत्री दत्तीगांव...

राजोद -भाजपा राजोद मंडल द्वारा आम सभा का आयोजन, उद्योग मंत्री दत्तीगांव सहित भाजपा नेता रहें मौजूद

राजोद। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में ग्राम राजोद के सेन धर्मशाला भाजपा द्वारा आम सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान उद्योग मंत्री राजवर्धन सिंह दत्तीगांव, भाजपा जिला अध्यक्ष राजीव यादव, पूर्व विधायक वेलसिंह भूरिया, मुकाम सिंह निगवाल, वार्ड प्रभारी नरेश राजपुरोहित, अशोक जैन, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष जय सुर्या, मंडल अध्यक्ष दीपक फेमस, भाजपा अधिकृत उम्मीदवार जगदीश भाभर, भाजपा जिला मीडिया प्रभारी संजय शर्मा, भाजपा वरिष्ठ नेता भगवान धाकड़ सहित वरिष्ठ नेता व भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इस दौरान भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने अपने अपने विचार व्यक्त कर भाजपा समर्थित प्रत्याशी को अधिक मतों से विजय बनाने की अपील की। वही उद्योग मंत्री राजवर्धन सिंह दत्तीगांव ने अपने पुरानी ग्रामीण भाषा में कार्यकर्ताओं को संबोधित कर कहा कि अपने एक उम्मीदवार को जिताने का संकल्प लेकर उसे सही और इमानदारी से जीत दिला वे, लालच व बहकावे में आकर दूसरों को अपना मत नहीं देना है। दत्तीगांव ने कहा की कांग्रेस विधायक द्वारा 10 वर्षों तक इस क्षेत्र में विकास के कोई कार्य नहीं किए गए हैं भारतीय जनता पार्टी द्वारा इस क्षेत्र में करोड़ो का काम करवाया है। कार्यक्रम में स्थानीय भाजपा कार्यकर्ता व पदाधिकारी बगदीराम, पूर्व मंडल अध्यक्ष रामेश्वर मारू, पूर्व मंडल अध्यक्ष अमृत जाट पायल, मन्ना लाल पुरोहित, राजेंद्र सिंह राठौर सलवा (कालू बना),पूर्व सरपंच जगदीश जिंजर, आशा आशीष शर्मा,ओपी मेहता, गोपाल मारू सहित अनेक कार्यकर्ता व पदाधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन मधुसूदन बाहेती ने किया व आभार भाजपा अधिकृत उम्मीदवार जगदीश भाभर ने व्यक्त किया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!