Homeअपना शहरसरदारपुर - एसडीएम ने सीएमओ व कर्मचारियों की ली बेठक, कहा -...

सरदारपुर – एसडीएम ने सीएमओ व कर्मचारियों की ली बेठक, कहा – प्लास्टिक बैग विक्रय करने वाले व्यापारियो के विरुद्ध शुरु करे दण्डात्मक कार्यवाही

सरदारपुर। प्लास्टिक बैग पर्यावरण प्रदूषण के लिए खतरा है। वर्तमान मे प्लास्टिक बैग का उपयोग तेजी से बढ़ रहा है। जिससे पर्यावरण बिगड़ रहा है।प्लास्टिक बैग को प्रतिबंधित करने के लिए जनजागरुकता अभियान चलाया जाए। 1 जुलाई से प्लास्टिक बैग विक्रय करने वाले व्यापारियो पर कार्यवाही शुरू की जाए।
एसडीएम राहुल चौहान ने गुरुवार को नगर परिषद सरदारपुर सीएमओ चन्द्रकान्त जैन, राजगढ़ सीएमओ देवबाला पिपलोनिया व कर्मचारियो की बैठक लेकर कहा कि पर्यावरण संरक्षण को ध्यान मे रखते हुए बढ़ रहे प्लास्टिक के उपयोग को नियंत्रित और रोकथाम के लिए शासन स्तर से प्राप्त निर्देशनुसार प्लास्टिक बैग के प्रचलन पर रोक लगाई जाए। प्लास्टिक बैग को प्रतिबंधित करने के लिए जन जागरूकता अभियान चलाकर व्यापारीक व्यवसायिक प्रतिष्ठान स्ट्रीट वेंडर आदि को इसके संबंध में जागरूक किया जाए। इसके बावजूद भी व्यापारिक प्रतिष्ठान प्लास्टिक विक्रय करते पाए जाते हैं तो विक्रय करने वाले व्यापारिक प्रतिष्ठान के खिलाफ दण्डात्मक कार्यवाही करे।
एसडीएम चौहान ने नगर पालिका सीएमओ चन्द्रकान्त जैन व सीएमओ देवबाला पिपलोनिया को निर्देश दिए हैं कि नगर मे जन जागरूकता रैली का आयोजन करे इसके बाद भी नही मानते है तो 1 जुलाई से स्ट्रीट वेंडर, प्लास्टिक के बैग मे वस्तुओं का विक्रय करने वालो के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई करे।इस अभियान को जन जन तक पहुंचाने के लिए नगरपालिका के कचरा कलेक्शन वाहन पर मुनादी करवाए व दीवारो पर स्लोगन आदि लिखने का कार्य तेजी से किया जाए।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!