Homeधार जिलादसई - अनियंत्रित होकर पलटी यात्री बस, 3 यात्री हुए घायल, गंभीर...

दसई – अनियंत्रित होकर पलटी यात्री बस, 3 यात्री हुए घायल, गंभीर घायल महिला को किया रैफर

नरेंद्र पँवार @ दसई। लाबरिया-दसई मार्ग पर कुम्हार भट्टा के समीप रात्रि लगभग 8:30 बजे उज्जैन से दसाई के बीच चलने वाली निजी यात्री बस अनियंत्रित होकर पलटी खा गई। बस मे सवार आधा दर्जन व्यक्ति सवार थे। जिनमें से तीन व्यक्ति घायल हो गए। जिसमे एक महिला को सिर मे अधिक चोट आने पर धार रैफर किया गया।

जानकारी के अनुसार दसई से करीब 1 किलोमीटर दूर कुम्हार भट्टा पर रात्रि 8:30 बजे सेंट्रल बस अनियंत्रित होकर पलटी खा गई। बस के पलटी खाने पर आस पास के लोग तेजी से दौड़े और बस मे फंसे यात्रियो को निकाला। घायलो को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर पहुँचाया जहा पर डाॅ. नरेंद्र मिश्रा ने घायलो का उपचार किया। हादसे में गुलाबबाई पति नाथुलाल निवासी सरदारपुर को सिंर मे अधिक चोट आने पर गंभीर अवस्था मे प्राथमिक उपचार के बाद धार के लिये रैफर किया। वही गिरजाबाई पिता नाथुलाल एवं अंजलि पिता संजय सोनी निवासी बरमंडल को मामुली चोट आने पर प्राथमिक उपचार किया गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!