Homeचेतक टाइम्ससरदारपुर - पंचायत चुनाव के मतदान हेतु कम्युनिकेशन टीम का प्रशिक्षण संपन्न,...

सरदारपुर – पंचायत चुनाव के मतदान हेतु कम्युनिकेशन टीम का प्रशिक्षण संपन्न, दी विभिन्न जानकारियां

सरदारपुर। पंचायत चुनाव के मतदान हेतु आज कम्युनिकेशन टीम का प्रशिक्षण संपन्न हुआ। जिसमें कम्युनिकेशन नोडल अधिकारी अश्विनी दीक्षित, मास्टर ट्रेनर जीपी शर्मा एवं नारायण काग, सहायक संजय कुमार दीक्षित व्यायाम अनुदेशक खेल परिसर सरदारपुर द्वारा प्रशिक्षण दिया गया। कम्युनिकेशन नोडल अधिकारी अश्विनी दीक्षित ने उपस्थित रनर, सचिव, संकलन प्रभारी, सेक्टर अधिकारी को प्रशिक्षण देते हुए कम्युनिकेशन के दायित्वों को किस प्रकार निर्वहन करने की जानकारी देते हुए हर दो 2 घंटे में पुरुष, महिला व अन्य योग और प्रतिशत देने के में बताया। तथा जिस बूथ पर नियुक्त किया है उस बूथ पर कितने बजे पहुंचना है, उन सभी कार्यों को किस प्रकार संपादित करना है इसकी भी जानकारी दी गई। वही संकलन प्रभारियों को मतदान वाले दिवस जनपद पंचायत सरदारपुर में कम्युनिकेशन कंट्रोल रूम में सभी डाटा को संकलित कर किस प्रकार सारे डाटा को डाटा ऑपरेटरों को दर्ज कराना है। इसकी जानकारी प्रदान की गई। प्रशिक्षण दो चरणों में कुल 430 सदस्यों ने प्राप्त किया। प्रशिक्षण का अवलोकन रिटर्निंग ऑफिसर दिनेश सोनारतिया एवं सहायक रिटर्निंग अधिकारी शैलेंद्र शर्मा द्वारा किया गया। इस दौरान जल संसाधन एसडीओ अशोक गर्ग, महिला बाल विकास पर्यवेक्षक अभिलाषा वास्कले, संगीता बघेल, टीना कटारा, अनीता चौहान, सहायक ग्रेड अमित सिंह चौहान, प्रदीप शर्मा, डीएस परमार सहित अन्य उपस्थित रहे l  

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!