Homeअपना शहरसरदारपुर - उप जेल में विधिक सहायता शिविर का हुआ आयोजन, विधिक...

सरदारपुर – उप जेल में विधिक सहायता शिविर का हुआ आयोजन, विधिक सहायता संबंधी जानकारियां प्रदान की

सरदारपुर। विधिक सहायता प्राधिकरण के निर्देशानुसार उप जेल सरदारपुर में विधिक सहायता शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें तहसील विधिक सेवा समिति के अध्यक्ष एवं प्रथम जिला व अपर सत्र न्यायाधीश निरंजन कुमार पांचाल, अभिभाषक संघ सरदारपुर के अध्यक्ष बीजे उपाध्याय एडवोकेट तथा स्वास्थ्य विभाग की टीम एवं सहायक जेल अधीक्षक प्रदीप डामोर, वारंट शाखा प्रभारी सियाराम लिवपुरे, तकनीकी सहायक  दुर्गा शंकर, राम सिंह मौर्य, विशाल राठौर, नाथूलाल जाटव सहित अन्य उपस्थित रहे। शिविर में जेल बंदियों को विधिक सहायता संबंधी जानकारी दी गई एवं अपराध नियंत्रण हेतु सत्कर्म करने वह भविष्य में किसी भी प्रकार का कोई अपराध न करने का संकल्प लेने हेतु सरदारपुर के अध्यक्ष बीजे उपाध्याय ने सभी जेल बंदीयो को प्रेरित किया। प्रथम जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश व तहसील विधिक सेवा समिति के अध्यक्ष निरंजन कुमार पांचाल ने जेल बंदियों को किस प्रकार से विधिक सहायता प्रदान की जा सकती है, उससे संबंधित जानकारी दी। इस अवसर पर जेल बंदियों की आवश्यक सुविधाएं का निरीक्षण भी किया गया। कार्यक्रम के अंत में सहायक जेल अधीक्षक प्रदीप डामोर द्वारा का आभार व्यक्त किया गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!