Homeधार जिलासरदारपुर - पूर्व विधायक के निवास पर पहुंचे गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा,...

सरदारपुर – पूर्व विधायक के निवास पर पहुंचे गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा, स्वर्गीय अभिषेक भूरिया को दी श्रद्धांजलि

सरदारपुर। प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा बुधवार को सरदारपुर के पटेल कॉलोनी स्थित पूर्व विधायक वेलसिंह भूरिया के निवास पर पहुंचे। जहां उन्होंने पूर्व विधायक के पुत्र स्वर्गीय अभिषेक भूरिया के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। भूरिया परिवार में शोक संवेदना व्यक्त करते हुए गृहमंत्री मिश्रा ने पूर्व विधायक वेलसिंह भूरिया तथा भाजपा जिला मंत्री जमना भूरिया को सांत्वना दी। गृह मंत्री मिश्रा लगभग 5 मिनट पूर्व विधायक के निवास पर रुके जहां से वे इंदौर की और रवाना हुए।

इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव यादव, उपाध्यक्ष नवीन बानिया, पूर्व भाजपा जिला महामंत्री मनोज सोमानी, वरिष्ठ भाजपा नेता राजेन्द्र गर्ग, भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला मंत्री गोपाल सोनी, पूर्व जिला पंचायत सदस्य कमल यादव, सरदारपुर मंडल अध्यक्ष अखिलेश यादव, राजोद-लाबरिया मंडल अध्यक्ष दीपक फेमस, राजगढ़ ग्रामीण मंडल अध्यक्ष मदन चोयल, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष सोहन पटेल, अजा मोर्चा जिला महामंत्री ज्वाला सोलंकी सहित अनेक भाजपा नेता मौजूद रहें।

दरअसल पूर्व विधायक वेलसिंह भूरिया के पुत्र अभिषेक भूरिया का इंदौर में सड़क हादसे के बाद 6 मई को उपचार के दौरान निधन हो गया था। स्वर्गीय अभिषेक भूरिया को श्रद्धांजलि देने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी 16 मई को पूर्व विधायक के गृह गांव नयापुरा-भीलखेडी पहुंचे थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!