सरदारपुर। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सरदारपुर में रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर 1 दिन पूर्व सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सरदारपुर में स्वास्थ्य विभाग द्वारा रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें विकासखंड की आशा सुपरवाइजर एवं आशा कार्यकर्ताओं द्वारा भाग लेकर पर्यावरण को बचाने का संदेश देने वाली रंगोलियां बनाई गई। प्रतियोगिता में सर्वश्रेष्ठ रंगोली बनाने वाली टीम तथा प्रतियोगिता में भाग लेने वाली समस्त प्रतिभागियों को भी पुरस्कार दिया गया। प्रतियोगिता में प्रथम एवं द्वितीय स्थान सेक्टर राजगढ़ तथा तृतीय पुरस्कार सेक्टर रिंगनोद को वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. एमएल जैन द्वारा पुरस्कार वितरण किया गया। इस दौरान विकासखंड कम्युनिटी मोबिलाइजर उल्लास पाटीदार, लालसिंह झनिया, सोहन पाटीदार सहित विभागीय कर्मचारी उपस्थित रहे।