Homeचेतक टाइम्सक्षत्रिय सिर्वी समाज ट्रस्ट राजगढ़ की नवीन कार्यकारिणी का हुआ गठन, भीमा...

क्षत्रिय सिर्वी समाज ट्रस्ट राजगढ़ की नवीन कार्यकारिणी का हुआ गठन, भीमा चौधरी अध्यक्ष तथा रमेश सतपुड़ा सचिव मनोनीत

विनोद सिर्वी, धुलेट। समाज के विकास में सबकी भागीदारी जरूरी है, इससे समाज में एकता और संगठन का विकास होता है। समाज गंगा की तरह है और सभी के एक होने से समाज में सामाजिक समरसता का विकास होगा। समाज के बिना हम सब अधूरे हैं। संगठित समाज ही विकास की धारा में आगे बढ़ता है। उक्त बात आईजी विद्यापीठ राजगढ़ में आयोजित क्षत्रिय सिर्वी समाज ट्रस्ट राजगढ़ की नवीन कार्यकारिणी गठन के दौरान बाबूलाल चौधरी धुलेट ने कही। सर्वप्रथम मां आई जी का पूजन कर बैठक का आयोजन किया गया। जिसके बाद पूर्व अध्यक्ष सचिव द्वारा अपने कार्यकाल का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया साथ ही शिक्षा समिति द्वारा वार्षिक लेखा-जोखा प्रस्तुत किया गया। तथा समाज जनों की सर्व समिति से क्षत्रिय सिर्वी समाज ट्रस्ट राजगढ़ के अध्यक्ष भीमा चौधरी करनावद, सचिव रमेश सतपुड़ा छड़ावद, उपाध्यक्ष जगदीश राठौर चालनी, नारायण चौधरी गुमानपुरा, कोषाध्यक्ष नारायण गहलोत गुमानपुरा, सहसचिव शंकरलाल सोलंकी पिपरनी मीडिया प्रभारी विनोद परवार धुलेट को बनाया गया। समाज जनों ने नवीन कार्यकारिणी को पुष्प माला पहनाकर बधाई दी।

इस दौरान डॉ. दिनेश सतपुड़ा, लक्ष्मण सेठ, गोवर्धन आगलेचा, प्रकाश वर्फा, बाबूलाल परवार, मुन्नालाल भायल, देवेंद्र सतपुड़ा, प्रेम सोलंकी, वर्दीचंद चोयल, कमलेश वर्फा, टीकमचंद्र राठौर, नेमालाल बर्फा, हरिराम सिंदडा, ऊंकार चौधरी, भागीरथ मुलेवा, नारायण पवार, नारायण चौधरी ,संतोष परवार, गोवर्धन सेंचा, भानालाल मोलवा, गोमालाल काग, रमेश देवड़ा, कामेश सतपुड़ा, गोकुल चौधरी, रवि सोलंकी ,हरजी चोयल , शंकर वर्फा, डॉ. अनिल चौधरी, नंदा मुलेवा, अमरा चोयल, नरसिंह सोलंकी, मोहनलाल चौधरी, डॉक्टर पारस परवार, हेमालाल सिर्वी सहित बड़ी संख्या में समाज जन मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन गोवर्धन अगलेचा राजपुरा ने किया तथा आभार प्रेम सोलंकी ने व्यक्त किया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!