Homeराजनीतिराजगढ़ - ओबीसी आरक्षण के फैसले पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न,...

राजगढ़ – ओबीसी आरक्षण के फैसले पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न, आतिशबाजी कर वितरित की मिठाई

राजगढ़। सुप्रीम कोर्ट के ओबीसी आरक्षण के फैसले से भाजपा कार्यकर्ताओं में हर्ष व्याप्त है। कोर्ट के फैसले से उत्साही भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने राजगढ़ के बस स्टैंड कार्नर पर आतिशबाजी कर कार्यकर्ताओ ने एक-दूसरे को बधाई देते हुए मिठाई वितरित की। भाजपा जिला मंत्री गोपाल सोनी ने बताया कि कोर्ट का फैसले के बाद ओबीसी वर्ग को लाभ मिलेगा। कांग्रेस द्वारा जो भ्रम फैलाया था वह स्पष्ट हो गया है। शिवराज सरकार हमेशा ओबीसी के पक्ष में सोच रखती हैं। इस दौरान भाजपा जिला उपाध्यक्ष नवीन बानिया, मंडल अध्यक्ष, भाजयुमो मंडल अध्यक्ष सोहन पटेल, भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष डॉ. पारस परवार, भाजयुमो जिला कार्यसमिति सदस्य हुकमसिंह रेवर, अक्षय राठौड़, नीलेश शर्मा, विजय बानिया सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहें। उक्त जानकारी पिछड़ा वर्ग मोर्चा नगर मंडल अध्यक्ष राकेश परवार ने दी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!