Homeअपना शहरराजगढ़ - यूथ कनेक्ट अभियान के तहत युवा मोर्चा ने किया भाषण...

राजगढ़ – यूथ कनेक्ट अभियान के तहत युवा मोर्चा ने किया भाषण प्रतियोगिता का आयोजन, 20 प्रतिभागी हुए शामिल, 11 का जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए हुआ चयन

राजगढ़। भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा यूथ कनेक्ट अभियान के तहत नगर के श्री सरस्वती शिशु मंदिर हाई स्कूल में भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। आयोजन में सरदारपुर विधानसभा के युवा मोर्चा के राजगढ़ नगर मंडल, राजगढ़ ग्रामीण मंडल, सरदारपुर मंडल, अमझेरा-दसई मंडल तथा लाबरिया मंडल के प्रतिभागियों ने प्रतियोगिता में भाग लिया। भाषण प्रतियोगिता में 10 विषयों पर कुल 20 छात्र-छात्राओं ने अपना भाषण दिया। प्रतियोगिता में 11 छात्र-छात्राओं का चयन हुआ, जो जिला स्तरीय प्रतियोगिता में शामिल होंगे। आयोजन में भाजयुमो के प्रदेश कोषाध्यक्ष तथा धार जिला प्रभारी जयंत गरुड़, भाजपा जिला उपाध्यक्ष नवीन बानिया, भाजयुमो जिला अध्यक्ष जय सूर्या, भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला मंत्री गोपाल सोनी, भाजयुमो जिला मंत्री तथा सरदारपुर विधानसभा प्रभारी जसप्रीतसिंह डंग, सह प्रभारी शिवराम कन्नौज, भाजपा राजगढ़ ग्रामीण मंडल अध्यक्ष मदन चोयल, भाजयुमो जिला सह कोषाध्यक्ष आदित्य यादव मंचासीन थे।

प्रतियोगिता के निर्णायक शासकीय महाविद्यालय के प्रो. डॉ. ईश्वर सिंह डावर, शासकीय कन्या हाई स्कूल के अश्विन दीक्षित, सरस्वती शिशु मंदिर हाई स्कूल प्राचार्य बलराम कुमावत, सुशील कुमार जैन तथा विक्रम चावड़ा थे। इस दौरान युवा मोर्चा राजगढ़ नगर मंडल अध्यक्ष सोहन पटेल, राजगढ़ ग्रामीण मंडल अध्यक्ष वैभव जैन, सरदारपुर मंडल अध्यक्ष अंश मिश्रा, अमझेरा-दसई मंडल अध्यक्ष अर्पित शर्मा, युवा मोर्चा जिला सोशल मीडिया टीम के लोकेंद्र सिंह राठौर, जिला कार्य समिति सदस्य सूरज सोलंकी, शुभम जोक्सन, सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन अक्षय राठौड़ ने किया तथा आभार सोहन पटेल ने व्यक्त किया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!