Homeचेतक टाइम्ससरदारपुर - पूर्व विधायक के घर पहुंचकर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने...

सरदारपुर – पूर्व विधायक के घर पहुंचकर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने व्यक्त की शोक संवेदना, स्व. अभिषेक की में स्मृति किया पौधा रोपण

सरदारपुर। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान आज तहसील के ग्राम नयापुरा (भीलखेड़ी) पहुँचे। जहां मुख्यमंत्री सरदारपुर के पूर्व विधायक वेलसिंह भूरिया के निवास पर पहुंचकर पूर्व विधायक के पुत्र स्वर्गीय अभिषेक भूरिया को श्रद्धांजलि अर्पित कर परिवार से शोक संवेदना व्यक्त की।
मुख्यमंत्री सुबह करीब 11 बजकर 5 मिनट पर तहसील के गांव पोशिया में बनाए गए हेलीपेड पर पहुंचे। जहां से वे ग्राम नयापुरा स्थित पूर्व विधायक वेलसिंह भूरिया के निज निवास पर पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त की। पूर्व विधायक के निवास पर लगभग 12 से 15 मिनट रुकने के बाद मुख्यमंत्री पुनः हेलीपैड पहुंचे। हेलीपैड पर उपस्थित लोगों से चर्चा करने के बाद मुख्यमंत्री करीब 11:55  बजे मुख्यमंत्री हेलीकॉप्टर से इंदौर के लिए रवाना हुए।

परिवार को बंधाया ढांढस, किया पौधारोपण – मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पूर्व विधायक एवं वेलसिंह भूरिया के ग्राम नयापुरा स्थित निवास पर पहुँचे तथा पूर्व विधायक के पुत्र स्व. अभिषेक भूरिया के असमय दुःखद निधन पर संवेदना प्रकट की तथा शोकाकुल परिवार को ढाढस बंधाया साथ ही स्व. अभिषेक की  स्मृति में पौधरोपण भी किया। इस दौरान उद्योग मंत्री राजवर्धन सिंह दत्तीगांव , पूर्व मंत्री रंजना बघेल, भाजपा जिला अध्यक्ष राजीव यादव, सांसद छतर सिंह दरबार, भाजपा प्रदेश मंत्री जयदीप पटेल, प्रदेश उपाध्यक्ष नागर सिंह चौहान, कलेक्टर डॉ पंकज जैन ,जिला पुलिस अधीक्षक आदित्य प्रताप सिंह,  प्रशासनिक अधिकारी व भाजपा नेता उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!