Homeअपना शहरराजगढ़ - गोलू झुंजे हत्याकांड के 9वें आरोपी को पुलिस ने किया...

राजगढ़ – गोलू झुंजे हत्याकांड के 9वें आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 5 हजार का इनाम था घोषित, 8 आरोपियो की पहले ही हो चुकी है गिरफ्तारी

राजगढ़। 11 मार्च को शहर की राजेंद्र कॉलोनी में गोलू उर्फ भुपेन्द्र झुंजे हत्या कांड के मामले में अब सभी 9 आरोपियो को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मामले में 8 आरोपियो को पुलिस ने पहले गिरफ्तार कर लिया था। वही हत्याकांड के एक और आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

राजगढ़ थाना प्रभारी ब्रजेश मालवीया ने बताया कि गोलू झुंजे की हत्या के पश्चात से घटना मे शामिल रवि पिता मोहन निनामा फरार था। जिसको पकड़ने पर पुलिस अधीक्षक धार आदित्य प्रतापसिंह द्वारा 5 हजार रूपये के ईनाम की उद्घोषणा की गई थी। विगत डेढ़ माह से फरार आरोपी रवि निनामा की जल्द गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक धार आदित्य प्रतापसिहं व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक देवेन्द्र पाटीदार द्वारा निर्देशित किया गया था। सरदारपुर एसडीओपी रामसिंह मेड़ा के निर्देशन मे 30 को मुखबीर सुचना प्राप्त हुई की आरोपी रवि पिता मोहन निनामा अपने परिवार से मिलने घर आया हुआ है। सुचना पर त्वरित कार्यवाही करते हुए फरार आरोपी रवि पिता मोहन निनामा उम्र 24 वर्ष नि दलपुरा राजगढ़ को गिरफ्तार किया गया।

सम्पुर्ण कार्यवाही मे थाना प्रभारी राजगढ़ ब्रजेश कुमार मालवीय, उपनिरीक्षक भुपेन्द्र परिहार, सहायक उपनिरीक्षक रामसिंह हटीला, प्रधान आरक्षक रविन्द्र चौधरी, प्रधान आरक्षक विपिन, आरक्षक लाखन, आरक्षक सत्यपाल तथा आरक्षक गोरसिंह का योगदान रहा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!