Homeराजनीतिधार - भाजयुमो द्वारा जिले भर में स्वतंत्रता सेनानियों और क्रांतिकारियों के...

धार – भाजयुमो द्वारा जिले भर में स्वतंत्रता सेनानियों और क्रांतिकारियों के परिवारों का किया सम्मान, प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर अर्पित की श्रद्धांजलि

धार। भारतीय जनता पार्टी सामाजिक न्याय पखवाड़े के अंतर्गत आजादी के 75  वे वर्ष के स्वर्णिम अवसर पर भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा जिलाध्यक्ष जयसूर्या की अध्यक्षता में संपूर्ण जिले मे स्वतंत्रता सेनानियों और उनके बलिदान को याद कर जिले में मौजूद स्वतंत्रता सेनानियों क्रांतिकारियों की प्रतिमाओं को शहीद स्मारक को एवं उनके पास के स्थल को साफ करके श्रद्धांजलि अर्पित की। साथ ही जिले में मौजूद स्वतंत्रता सेनानियों के परिवारों से मिलकर उनका सम्मान किया। जिले में सेना व अर्धसैनिक बलों बलिदानों के परिवारों को सम्मानित किया। इसी कड़ी में जिलाध्यक्ष जयसूर्या ने अपनी टीम के साथ धार जिले के ग्राम कठोडिया में सीमा पर अमर शहीद श्री सुनीलजी वर्मा के निवास पहुंच कर शहिद के माता पिता के दूध और जल से चरण धोकर और शाहिद की पत्नी और भाई को शाल श्रीफल से सम्मानित किया व धार के शहीद श्याम सिंह जी कच्छावा की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। जिसके पश्चात उनके निवास स्थान पर उनके परिवार से मिलकर उनके माता पिता से मिल कर उनके चरणों को धो कर पूजन किया गया और  शाल श्रीफल देकर परिवार में  सम्मान किया गया। इसके पश्चात शहर के त्रिमूर्ति नगर स्थित अमर शहीद स्वतंत्रता सेनानी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा परिसर में मोर्चा द्वारा साफ सफाई कर सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा को दूध और जल से अभिषेक किया गया। जिसके बाद भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष राजीव यादव द्वारा माल्यार्पण कर युवाओं को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष ने कहा की बोस ने ICS इंडियन सिविल सर्विसेज की परीक्षा में चौथी रैंक से पास कर देश के पहले व्यक्ति हुए। लेकिन देश की दुर्गति देख उन्होंने 1921 में देश सेवा के लिए नौकरी करने से इंकार कर दिया और लंदन से हिन्दुस्तान आ कर देश सेवा में लग गए।

उक्त कार्यक्रम धार जिले की सातो विधानसभा में किया गया। कार्यक्रम  में कपिल यादव, अंकित भावसार, कमलेश यादव, जसप्रीत सिंह डंग, तरुण सिसोदिया, कमलेश पाटीदार, लकी अरोरा, ईश्वर जाट, विपुल चोपड़ा, नवदीप सिंह चौहान, गौरव रघुवंशी, सागर शर्मा, सनी चौहान, भोला यादव, अजीज जैन, कुलदीप आर्य, बादल मालवीय, उमेश हांडी वाला, अभिषेक यादव, सौरभ त्रिपाठी, करण पटेल, तन्मय पवार, अमित शर्मा, पंकज भाऊ, आदित्य जाधव आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे। उक्त जानकारी जिला सह मीडिया प्रभारी कमलेश पाटीदार ने दी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!