Homeधार जिलासरदारपुर - क्रॉप लोन की राशी एकमुश्त देने के आदेश हुए जारी,...

सरदारपुर – क्रॉप लोन की राशी एकमुश्त देने के आदेश हुए जारी, मंडल अध्यक्ष यादव ने लिखा था पत्र

सरदारपुर। सहकारी समितियों में इन दिनो किसानो को क्रॉप लोन के नाम पर परेशान करने की बाते सामने आने पर भाजपा सरदारपुर मंडल अध्यक्ष अखिलेश यादव ने किसानो की समस्या को लेकर मुख्यमंत्री, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, कृषि मंत्री कमल पटैल, प्रभारी मंत्री प्रभु राम चौधरी एवं उद्योग मत्री राजवर्धनसिंह दत्तीगांव को पत्र लिखकर क्रॉप लोन के नाम पर किसानो को भ्रमित कर सरकार की छबी को धुमिल करने की बात बताई। मंडल अध्यक्ष यादव ने पत्र लिखकर बताया की इन दिनो मार्च माह मे किसानो केे द्वारा सहकारी समितीयो मे क्रॉप लोन जमा किया जा रहा है। काॅपरेटीव बैके अपनी मनमानी कर किसानो को क्रॉप लोन राशी का 50 प्रतिशत अभी और 50 प्रतिशत राशी अक्टुबंर माह में देगे। यादव ने बताया की उक्त नियम 2014-15 मे आया था। जिसे पुरे प्रदेश मे लागु नही किया गया। इस प्रकार के नियम को लागु करके किसानो को परेशान कर सरकार को बदनाम करने का प्रयास किया जा रहा है। श्री यादव ने बताया की सरदारपुर तहसील मे अधिकांश किसानो ने इस तरह की परेशानी बताई थी। जिस पर उद्योग मंत्री राजवर्धनसिंह दत्तीगांव ने स्वयं मुख्यमंत्री से चर्चा कर किसानो को क्रॉप लोन की राशी एकमुश्त देने के आदेश जारी किये है। जिस पर मंडल अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान एवं उद्योग मंत्री राजवर्धनसिंह दत्तीगांव का आभार व्यक्त किया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!