Homeबामनियारिंगनोद - भाजपा ग्रामीण मंडल ने मनाया पार्टी का 42वां स्थापना दिवस,...

रिंगनोद – भाजपा ग्रामीण मंडल ने मनाया पार्टी का 42वां स्थापना दिवस, मंडल अध्यक्ष चोयल ने भाजपा सरकार की जन हितैषी योजनाओं की दी जानकारी

रिंगनोद। भाजपा राजगढ़ ग्रामीण मंडल द्वारा बुधवार को तेजाजी चौक परिसर में भारतीय जनता पार्टी का 42वां स्थापना दिवस मनाया गया। कार्यकर्ताओं द्वारा भाजपा के पित्र पुरुष श्यामा प्रसाद मुखर्जी व कुशाभाऊ ठाकरे के चित्र पर माल्यार्पण कर वरिष्ठ कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में पार्टी का झंडा फहराया गया। वही एलईडी स्क्रीन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का लाइव प्रसारण भी सुना। इस अवसर पर ग्रामीण मंडल अध्यक्ष मदन चोयल द्वारा स्थापना दिवस पर पार्टी की रीति नीति के साथ सरकार की हितैषी योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया। वरिष्ठ कार्यकर्ता संजय गर्ग ने बताया कि भाजपा भले ही 1980 में बनी लेकिन इससे पहले ही 1951 में श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने कांग्रेस से अलग होकर भारतीय जनसंघ बनाया था। अजजा मोर्चा जिला महामंत्री ज्वाला सोलंकी ने भी स्थापना दिवस पर अपने विचार प्रकट किए। कार्यक्रम में ईश्वर मिस्त्री, लक्ष्मण राठौर, महेंद्र भंडारी, सुनील माहेश्वरी, शंकरलाल बर्फा, बाबूलाल भायल, मानाजी मौलवा, रामेश्वर मोलवा, नारायण पडियार, महेश सिंगार, मोहन भूरिया, रतन खराड़ी सहित कार्यकर्ता मौजूद थे। आभार ग्रामीण मंडल महामंत्री सुनील मेहता ने माना। कार्यक्रम के पश्चात पार्टी कार्यकर्ताओ ने अपने अपने घरों पर भी पार्टी का झंडा लगाया। साथ ही सभी बूथ कमेटी और पन्ना प्रमुख ने मोबाइल लैपटॉप और टेलीविजन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का उद्बोधन सुना।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!