Homeअपना शहररिंगनोद - हिन्दू उत्सव समिति व सामाजिक समरसता मंच द्वारा उत्साह व...

रिंगनोद – हिन्दू उत्सव समिति व सामाजिक समरसता मंच द्वारा उत्साह व उमंग से मनाया गया नववर्ष, ग्रामोउत्सव के तहत दिनभर हुए विभिन्न आयोजन

रिंगनोद। हिन्दू उत्सव समिति व सामाजिक समरसता मंच के तत्वावधान में 2 अप्रेल शनिवार को नववर्ष गुड़ीपड़वा पर्व उत्साह व उमंग के साथ मनाया गया। इस अवसर पर घर-घर भगवा ध्वज व तोरण लगाये गए। ग्रामोउत्सव के तहत पूरे दिन विभिन्न आयोजन हुए। प्रातः 7 बजे आतिशबाजी कर नगर के 12 मंदिरों में रांगोली बनाकर सूर्य को अर्ध्य देकर महाआरती की नीम मिश्री की प्रसाद का वितरण किया गया। दोपहर 12:30 बजे से 11 जोड़ों द्वारा यज्ञाचार्य गिरिराज व्यास व दिनेश शर्मा के सानिध्य में समरसता महायज्ञ में आहुति दी गई। यज्ञ की पूर्णाहुति नागेश्वरी मंदिर गढ़ी में हुई। जहां 3:30 बजे महाआरती के पश्चात समरसता भोजन (विशाल भंडारा) का आयोजन हुआ। जिसमें लगभग 4 हजार श्रद्धालुओ ने महाप्रसादी का लाभ लिया, नागेश्वरी मित्र मंडल द्वारा छप्पन भोग भी लगाया गया। इस अवसर पर समिति द्वारा नगर कैलेंडर का विमोचन किया गया। जिसमे नगर के सभी मंदिरों की वर्षगांठ, जयंती, नगर में मनाये जाने वाले पर्व की जानकारी, वार त्योहार, पूर्वोजो की पुण्यतिथि के साथ जन्मदिन की जानकारी संकलित की गई हैं। साथ ही शाम को घर के आंगन में रांगोली बनाकर मुख्य द्वार पर दिपक लगाये गये। इन सभी कार्यक्रमों में सर्व समाज की सहभागिता रही।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!