Homeक्राइमराजगढ़ - पुलिस ने चलाया विशेष अभियान, वर्षो से फरार 7 वारंटियों...

राजगढ़ – पुलिस ने चलाया विशेष अभियान, वर्षो से फरार 7 वारंटियों को किया गिरफ्तार

राजगढ़। जिला पुलिस अधीक्षक आदित्य प्रताप सिंह द्वारा फरार वारंटियों की धर पकड़ हेतु विशेष अभियान चलाने हेतु निर्देशित किया गया था। जिसके पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक देवेंद्र पाटिदार, सरदारपुर एसडीओपी बदनावर देवेंद्र यादव के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी ब्रजेश कुमार मालवीय द्वारा 30 मार्च की रात्रि में टीमें बनाकर स्थाई व फरारी वारंटियों की तलाश की गई। जिसमें सफलता प्राप्त कर कई वर्षों से फरार 7 वारंटियों को पकड़ने में सफलता प्राप्त हुई है। पुलिस ने टीम ने पप्पू पिता सला निवासी सिरोदा, राकेश पिता मिठूलाल निवासी तिलक मार्ग राजगढ़, राजेंद्र पिता सिताराम निवासी बोहरा बाखल राजगढ़, प्रेम पिता मुन्नालाल निवासी झीनटोड़ी राजगढ़, धर्मेंद्र पिता अम्बाराम निवासी राजगढ़, आगा पिता विजीया निवासी राजगढ़ तथा श्याम निवासी ग्राम अमोदीया को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया।

सम्पूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी ब्रजेश कुमार मालवीय, उप निरीक्षक रमेशचंद्र डामोर तथा मगनसिंह वास्केल, सहायक उपनिरीक्षक राजेश चौहान तथा रामसिंह हटिला, प्रधान आरक्षक रविन्द्र चौधरी, विपिन कटारा, सुखराम, सिरदार, आरक्षक सत्यपाल, लाखन, प्रदीप, मुनसिह, वीरेंद्र, प्रकाश, सुनील का योगदान रहा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!