Homeधार जिलादसई - पेट्रोल पंप पर कर्मचारियों से मारपीट तथा तोड़-फोड़ करने वाले...

दसई – पेट्रोल पंप पर कर्मचारियों से मारपीट तथा तोड़-फोड़ करने वाले तीन आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, भेजा जेल

दसई। 18-19 मार्च की दरमियान रात्रि में तीन बाइक सवारों ने नवकार पेट्रोल पंप के कर्मचारियों के साथ मारपीट की थी। पेट्रोल पंप पर हुई यह घटना सीसीटीवी कैमरे में भी रिकॉर्ड हुई थी। पेट्रोल पंप के कर्मचारी से मारपीट करने के बाद आरोपी वहां से भाग गए थे। मामले में पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच की तथा तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। दसई पुलिस टीम ने आरोपी राम उर्फ श्रीराम पिता कैलाश उम्र 30 साल निवासी उंडेली हाल मुकाम देवास को पहले की गिरफ्तार कर लिया था। पुलिस ने दो आरोपी धर्मेन्द्र पिता रमेश उम्र 38 साल निवासी हाथीबड़ला दसाई हाल मुकाम देवास तथा अमीत पिता सिताराम उम्र 22 साल निवासी कुमरवाड़ा जिला खरगोन हाल मुकाम देवास को देवास से गिरफ्तार किया है। दसई पुलिस चौकी प्रभारी अशोक कनेश ने बताया कि आरोपीयों का पेट्रोल भरवाने के दौरान पेट्रोल पंप के कर्मचारीयों से विवाद हुआ था। आरोपियों ने कर्मचारीयों से मारपीट कर पंप पर तोड़फोड़ भी की थी। तीनो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया। जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। आरोपियो को गिरफ्तार करने में एएसआई दुर्गा प्रसाद वैष्णव, प्रधान आरक्षक ईश्वर भुरिया, पूनम वसुनिया, आरक्षक राजू नायक, सैनिक ऋतुराज, चौहान विजय मारु आदि का सहयोग रहा

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!