Homeअपना शहरराजगढ़ - महिलाओं ने किया दशा माता व्रत तथा पूजन, धागे बांधकर...

राजगढ़ – महिलाओं ने किया दशा माता व्रत तथा पूजन, धागे बांधकर सुनी कथा

राजगढ़। नगर में रविवार को दशामाता पूजन का पर्व हर्षोल्लास के साथ में मनाया गया। नगर के पांच धाम एक मुकाम श्री माताजी मंदिर पर महिलाओं द्वारा विधिवत रूप से दशा माता का पूजन कर एवं पीपल के वृक्ष की पूजा अर्चना की गई। जिसके बाद वृक्ष पर सूत लपेट कर व फेरे लगाए तथा परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की गई। साथ ही दशा माता के धागे बांधे कर कथा भी सुनी गई। दशा माता पूजन हेतु महिलाओं की भीड़ रही। महिलाएं नए-नए परिधान में मंदिर पहुँची थी। माताजी मंदिर पर श्रीमती माया भारद्वाज द्वारा महिलाओं को कथा श्रवण करवाई गई।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!