Homeअपना शहरराजगढ़ - चोरों ने सूने घर को बनाया निशाना, हजारों की कीमत...

राजगढ़ – चोरों ने सूने घर को बनाया निशाना, हजारों की कीमत के आभूषण लेकर हुए फरार

राजगढ़। नगर के राजेंद्र कॉलोनी में शुक्रवार-शनिवार रात्रि दरमियां चोरों द्वारा एक सूने मकान निशाना बनाते हुए नगदी सहित आभूषण पर हाथ साफ किया है। मामले को लेकर स्थानीय पुलिस थाने पर प्रकरण दर्ज किया गया है। जानकारी के अनुसार राजेंद्र कालोनी निवासी सूरजबाई प्रेमसिंह राठौड़ के यहां चोरों ने वारदात को अंजाम दिया है। वे शुक्रवार को वे साफ सफाई करने के बाद ताला लगाकर अपने पिताजी के घर गई थी। रात्रि दरमियान मौका पाते चोरों द्वारा मेन गेट पर लगे ताले को तोड़कर अंदर प्रवेश किया गया एवं गोदरेज के अंदर रखें कागजात सोने की अंगुठी, सोने के मोती, सोने चांदी के आभूषण कीमत 85 हजार पर हाथ साफ किया है। मामले को लेकर पुलिस जांच में जुटी हुई है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!