Homeधार्मिकदसाई - प्रथम तीर्थकर भगवान आदिनाथ का जन्म व दीक्षा कल्याणक पर्व...

दसाई – प्रथम तीर्थकर भगवान आदिनाथ का जन्म व दीक्षा कल्याणक पर्व मनाया, निकाला चल समारोह

दसाई। जैन समाज के प्रथम तीर्थकर परम कल्याणकारी भगवान आदिनाथ का जन्म व दीक्षा कल्याणक पर्व शुक्रवार को आदिनाथ जिनालय में धूमधाम के साथ मनाया गया। प्रातःभगवान का प्रक्षाल के साथ केसर पूजा के लिये समाजजनो की भीड रही। प्रातः मंदिर परिसर से भव्य चलसमरोह नगर के प्रमुख मार्गो से निकाला गया। रास्तेभर समाजजनो ने नृत्य किया। चला समारोह का समापन आदिनाथ जिनालय में हुआ। जहां माहआरती का आयोजन किया गया । भगवान आदिनाथ की मनमोहक अंगरचना की गई। दोपहर में इस अवसर पर स्वं. इन्दरमल मण्डलेचा की स्मृति में राजेन्द्रकुमार विजय कुमार मण्डलेचा परिवार द्वारा स्वामीवात्सल्य का भव्य आयोजन किया गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!