Homeअपना शहरराजगढ़ - रंगों में सरोबार हुए नगरवासी, जमकर खेली होली, फाग यात्राओं...

राजगढ़ – रंगों में सरोबार हुए नगरवासी, जमकर खेली होली, फाग यात्राओं में छाया उल्लास

राजगढ़। मंगलवार को नगर की हर गली-हर मोहल्ला रंगपंचमी के अवसर पर रंगों से पट गया। नगर वासियों ने रंगों में सराबोर होकर जमकर होली खेली। होली की हुड़दंग में हर कोई झूमते हुए दिखा। इस बार नगर में सुखे रंग से होली खेली गई। होली की मस्ती ऐसी छाई की क्या बच्चे-क्या बड़े हर कोई रंगो में सराबोर हो गया था। हर मोहल्ले में होली का खुमार सर चढ़कर बोल रहा। सुबह से ही नगर में होली खेलने का दौर प्रारंभ हुआ था जो दोपहर बाद भी चलता रहा। नगर के पांच धाम एक मुकाम श्री माताजी मंदिर पर मंशा महादेव के साथ भक्तों द्वारा सुखे रंगों से होली खेली गई। गौरतलब है कि विगत 2 वर्षों से कोरोना महामारी के चलते होली पर माहौल फीका था। लेकिन इस वर्ष कोरोना की सभी पाबंदियां खत्म होने के बाद जमकर होली खेली गई।

नगर में निकली फाग यात्राएं –
इस वर्ष राजगढ़ नगर में तीन फाग यात्राएं निकाली। श्याम दीवाने परिवार द्वारा श्री राम मंदिर से भव्य खाटू श्याम यात्रा तथा फाग यात्रा निकाली गई। इस दौरान यात्रा में ढोल, ताशे तथा डीजे पर बाबा श्याम के भक्तों ने जमकर नृत्य किया तथा सूखे रंगों की वर्षा कर होली खेली गई। यात्रा में बाबा श्याम का भव्य दरबार भी रथ में मौजूद था। इस दौरान बाबा श्याम के भक्त हाथों में श्याम निशान लेकर शामिल हुए थे। माताजी मंदिर से दत्तीगांव सोशल ग्रुप द्वारा फाग यात्रा निकाली गई। इसमें गायक कलाकार शशांक तिवारी द्वारा प्रस्तुतियां दी गई। इस दौरान नगरवासी जमकर धीरके तथा सूखे रंगों की बौछार की गई। वही राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना (मूल) द्वारा भी फाग यात्रा निकाली गई।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!