Homeअपना शहरगोलू झुंजे हत्याकांड : सायबर क्राइम ब्रांच एवं थाना राजगढ़ की पुलिस टीम...

गोलू झुंजे हत्याकांड : सायबर क्राइम ब्रांच एवं थाना राजगढ़ की पुलिस टीम ने मुख्य आरोपी व एक अन्य साथी को किया गिरफ्तार, हत्या में शामिल 9 में से 7 आरोपियों की हो चुकी गिरफ्तारी, 2 आरोपी फरार  

राजगढ़। शहर के राजेंद्र कालोनी में हुए गोलू झुंजे हत्याकांड में शामिल मुख्य आरोपी को सायबर क्राइम ब्रांच की टीम ने गिरफ्तार कर लिया हैं, आरोपी मांगोद फाटे के समीप खडा था। तथा बस में बैठकर गुजरात जाने की फिराक में था, इसी बीच सूचना मिलने पर पुलिस ने आरोपी को पकडा लिया है। मुख्य आरोपी विकास के साथ नितिन भी था, जिसे भी पुलिस ने अरेस्ट कर लिया है। इस हत्याकांड में शामिल 9 में से 7 आरोपियों को पुलिस अब तक गिरफ्तार कर चुके है। शेष दो आरोपियों पर पांच-पांच हजार रुपए का ईनाम घोषित है।

दरअसल राजगढ में 11 मार्च को रात्रि के समय राजेन्द्र कालोनी में भूपेन्द्र उर्फ गोलू झुन्जे निवासी राजेन्द्र कॉलोनी को पुरानी रंजिश व मोटरसाइकिल टकराने की बात को लेकर विकास पिता निरंजन कामले, ने अपने साथियों के साथ मिलकर हत्या कर दी थी। मामले में पुलिस ने विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज किया। जिसके बाद सायबर क्राइम ब्रांच व राजगढ पुलिस अधिकारियों की एक संयुक्त टीम आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए बनाई गई, जिसे ही गुरुवार दोपहर के समय सफलता मिली है। 

सायबर क्राईम प्रभारी त्रिलोक सिंह बैस को मुखबिर से सूचना मिली कि विकास कामले व नितिन मकवाना बस से कही जाने के लिए मांगोद फाटे के पास के खडे है। संयुक्त टीम मौके पर पहुंची व दोनों आरोपियों को फाटे पर घेराबंदी करके गिरफ्तार किया गया। मुख्य आरोपी विकास से पुलिस ने पिस्टल जप्त कर ली हैं, तथा पिस्टल खरीदी को लेकर राजगढ पुलिस पूछताछ कर रही है। आरोपी विकास व नितिन की गिरफ्तारी में थाना प्रभारी राजगढ़ ब्रजेश कुमार मालवीय, उपनिरीक्षक भूपेन्द्र परिहार, प्रधान आरक्षक रविन्द्र चौधरी, सायबर क्राईम ब्रांच प्रभारी त्रिलोक सिंह बैस, सहायक उपनिरीक्षक रामसिंह गौर, आरक्षक बलराम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!