Homeराजनीतिराजोद - 4 राज्यों में भाजपा को विधानसभा चुनाव में मिली सफलता...

राजोद – 4 राज्यों में भाजपा को विधानसभा चुनाव में मिली सफलता पर कार्यकर्ताओ ने मनाया जश्न, किया भगवा होली का आयोजन

राजोद। भारतीय जनता पार्टी को उत्तरप्रदेश सहित मणिपुर, उत्तराखंड, गोवा में मिले प्रचंड बहुमत पर राजोद में भगवा होली का आयोजन किया गया। इस दौरान नगर के श्री सिद्ध विनायक गणेश मंदिर बस स्टैंड पर भाजपा कार्यकर्ताओ ने जीत का जश्न मनाया। सभी कार्यकर्ताओ ने एक-दूसरे को गुलाल लगाया तथा मिठाई वितरित की गई। भाजपा की जीत पर नगर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने जमकर आतिशबाजी भी की। इस दौरान भाजपा मंडल अध्यक्ष दिपक फेमस, मंडल महामंत्री सुनील वसुनिया, सतीश राठोड़, प्रकाश पान, विनोद अलोलिया, राहुल बाबा, उप संरपच बगदिराम बम्बोरीया, राधेश्याम डामर, अनिल सेन आदि भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!