Homeसामाजिक सरदारपुर - ग्राम कपास्थल में जयस संगठन ने जन जागरण कार्यक्रम का...

 सरदारपुर – ग्राम कपास्थल में जयस संगठन ने जन जागरण कार्यक्रम का किया आयोजन, युवाओं को सौंपी संगठन की जिम्मेदारी

सरदारपुर। महिला दिवस पर तहसील के ग्राम कपास्थल में जयस संगठन द्वारा आदिवासी जगाओं जन जागरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमे सर्व प्रथम समाज की नारिशाक्तियो को पुष्प भेटकर उनका सम्मान किया गया। आयोजन में समाज के युवाओं नें समाज में नशा मुक्ति डीजे प्रतिबंध हेतु तथा अपने हक अधिकार शिक्षा रोजगार पर जोर दिया। साथ ही जयस संगठन से जुडनें के लिए आह्वान किया गया। इस दौरान जयस तहसील अध्यक्ष राजेंद्र सिंह गामड तथा गांव के युवा बुजुर्ग की सहमति से ग्राम कपास्थल जयस का गठन किया गया। इस दौरान ग्राम जयस अध्यक्ष प्रकाश बानिया, ग्राम जयस प्रभारी काना मालीवाड, ग्राम जयस उपाध्यक्ष गोकुल अरड, ग्राम जयस सचिव राहुल मेडा, जयस आईटी सेल प्रभारी युवराज जितेन्द्र अरड, अर्जुन वसुनिया, कुंदन मावी, भेरूलाल भूरिया को कपास्थल जयस ग्राम की जिम्मेदारी सौपी गई।  आयोजन को तहसील अध्यक्ष राजेंद्र सिंह गामड़, जयस सहसचिव कनीराम वसुनिया, जोलाना जयस अध्यक्ष किशोर सिंह बारिया, लेडगांव जयस अध्यक्ष ईश्वर सिंह सिंगार, हनुमंत्या जयस सचिव अशोक मेडा, बहादुर मावी नोसाद आदि ने संबोधित किया। इस दौरान गांव के अम्बाराम मालीवाड, भेरुलाल फुलकर, शोभाराम वसुनिया, नंदु वानिया, दिनेश अरड, जितन्द्र अरड, सुनिल अमलियार, अर्जुन वसुनिया सहित आदि उपस्थित रहे।   

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!