Homeसामाजिकराजगढ़ - केअर इण्डिया संस्था ने मनाया अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस, विभिन्न गतिविधियो...

राजगढ़ – केअर इण्डिया संस्था ने मनाया अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस, विभिन्न गतिविधियो का किया आयोजन

राजगढ़। सामाजिक संस्था केअर इंडिया संस्था ने महिला व जल परियोजना के अंतर्गत चल रहे पेस कार्यक्रम के तहत ग्राम दत्तीगांव में मंगलवार को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया। जिसमे बड़ी संख्या में ग्रामीण महिलाएं शामिल हुई। रस्सी खींच व सांप सीढ़ी प्रतियोगिता भी कराई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ गणेश का पूजन व माल्यार्पण कर किया गया। महिला एवं बाल विकास से आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका एवं स्वास्थ्य विभाग से आशा सहयोगी व आशाएं उपस्थित रही। फील्ड को-ऑर्डिनेटर त्रिशाला ठाकुर के मार्गदर्शन में ट्रेनर राजेश डामेचा व अंतिम कमेड़िया ने कार्यक्रम सम्पन्न करवाया। 

फील्ड को-ऑर्डिनेटर त्रिशाला ठाकुर ने बताया कि विभिन्न गांवों में जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा हैं। इसी के अंतर्गत महिला दिवस पर गांव में रैली, पौधारोपण, महिला सशक्तिकरण पर रंगोली व पोस्टर बनाएं व महिला हिंसा के खिलाफ शपथ दिलाई और कोविड-19 के प्रति जागरूक किया। विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से महिलाओं को महिला नेतृत्व, समाज व गांव में अपनी जिम्मेदारियों से अवगत कराया। संस्था का लक्ष्य है कि पेस कार्यक्रम के माध्यम महिलाओं का समग्र विकास हो सके साथ ही लिंग आधारित भेद में बदलाव ला सके ताकि उचित संसाधन व मौके मिलने पर वह पूरे परिवार व समुदाय को गरीबी से मुक्ति दिलाने में सक्षम हो सके।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!