रिंगनोद। मध्य प्रदेश लघु वेतन कर्मचारी संघ के प्रांतीय अध्यक्ष महेंद्र शर्मा द्वारा दंगल दास बैरागी को जिला शाखा धार के जिला अध्यक्ष पद पर मनोनीत किया गया। इस अवसर पर धार जिले के समस्त पदाधिकारी एवं कर्मचारी, कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त करते हुए लघु वेतन कर्मचारी संगठन जिला शाखा धार के नविन अध्यक्ष को बधाई दी तथा कर्मचारियों को न्याय उचित मांगों के लिए नई ऊर्जा प्राप्त होने की बात कही गई। इस अवसर पर नूर मोहम्मद खत्री, हीरालाल उपाध्याय, भारत सिंह ठाकुर, संजय, निर्मल, धर्मेंद्र बिरले व समस्त कर्मचारी उपस्थित थे। उक्त जानकारी जिला उपाध्यक्ष धर्मेंद्र बिरले ने दी गई।