Homeसरदारपुर - विधानसभासरदारपुर - लाबरिया में जयस संगठन ने माही पंचक्रोशी यात्रा का किया...

सरदारपुर – लाबरिया में जयस संगठन ने माही पंचक्रोशी यात्रा का किया स्वागत, पोस्टर फाड़ने वालो के विरुद्ध कार्यवाही हेतु थाना प्रभारी को दिया ज्ञापन

सरदारपुर। मंगलवार को माही पंचकोशी यात्रा संत श्री गलियाराम महाराज के आश्रम ग्राम लाबरिया पहुंची। जहां पर जयस संगठन के युवाओं ने यात्रियों को फल एवं बिस्किट वितरण कर यात्रा का स्वागत किया। वही राजोद थाना प्रभारी को ज्ञापन सौंपकर रात्रि में जयस संगठन एवं संत गलियाराम महाराज, टटंया भील तथा माही माता का पोस्टर फाड़ने वालो के ऊपर कार्रवाई करने की मांग की गई। इस दौरान लाबरिया जयस अध्यक्ष दिलिप कटारा, सरदारपुर जयस अध्यक्ष राजेन्द्रसिह गामड, तोलाराम गामड, केलाश डामर, गंगाराम अजनार, गोविन्द कटारा, आशिष सिंगार, विजय वसुनिया, जेनु मुनिया, किशोर बारिया, रामचन्द्र मेहडा, बहादुर मावी, अकरम भुरिया, शम्भु भुरिया, अजय औसारी, विनोद ग्रेवाल, नारायण वसुनिया, मुलचंद कटारा, कलजी मुनिया, संतोष मेडा, अमरसिंग मुनिया, रमेश मुनिया, अम्बाराम डामर सहित बड़ी संख्या में संत श्री गलियाराम महाराज के अनुयाई एवं जयस संगठन के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!