सरदारपुर। विधायक प्रताप ग्रेवाल प्रयासो से क्षेत्र मे विभीन्न सिंचाई योजनाओ की सौगात मिली है। जिससे क्षेत्र मे किसानो को सिंचाई हेतु पर्याप्त पानी मिल सकेगा। विधायक ग्रेवाल के प्रयासो से ग्राम बिछिया मे 484.35 लाख की लागत से तालाब का निर्माण होगा। जिसमे 195 हैक्टेयर भूमि सिंचित होगी और इस तालाब निर्माण की टैण्डर प्रक्रिया भी हो गई है। ग्राम बोला मे 381.55 लाख की लागत से बोला बैराज निर्माण कार्य की स्वीकृति मिली है। जिसमे 335 हैक्टेयर भूमि सिंचित होगी, ग्राम सगवाल मे 22.35 लाख की लागत से नहर लाईनिंग कार्य की स्वीकृति शासन स्तर से प्राप्त हुई है। साथ ही आगामी दिनो मे 400 हैक्टेयर भूमि सिंचित करने के लिए अम्बानाला तालाब गुमानपुरा की भी स्वीकृति मिलने वाली है एवं आनन्दखेडी (साजोद) मे पक्की ओडी कोटेश्वरी नदी पर 400 लाख की लागत से बैराज निर्माण कार्य हेतु साध्यता प्राप्त हो गई है। जिसका सर्वे कार्य पूर्ण कर स्वीकृति हेतु आगामी कार्यवाही की जाएगी। क्षेत्र मे सिंचाई हेतु योजनाएं स्वीकृत होने पर किसानो मे हर्ष का माहौल व्याप्त है एवं किसान वर्ग द्वारा विधायक प्रताप ग्रेवाल का आभार व्यक्त किया जा रहा है। उक्त जानकारी विधायक कार्यालय से विष्णु चौधरी ने दी।
सरदारपुर – विधायक ग्रेवाल के प्रयासो से सिंचाई योजनाएं हुई स्वीकृत, जल्द प्रारंभ होगा कार्य, बिछीया तालाब, बोला बैराज, सगवाल नहर लाईनिंग कार्य की मिली सौगात
RELATED ARTICLES