Homeअपना शहरराजगढ़ - दलपुरा में सिर्वी समाज द्वारा पांच दिवसीय शिव परिवार एवं...

राजगढ़ – दलपुरा में सिर्वी समाज द्वारा पांच दिवसीय शिव परिवार एवं श्रीराम भगवान प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के तहत कल होगा आई पंथ व्याख्यानमाला का आयोजन 

राजगढ़। नगर के दलपुरा में सिर्वी समाज द्वारा पांच दिवसिय शिव परिवार एवं श्रीराम भगवान प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का आयोजन 10 से 14 फरवरी तक किया जाएगा। प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के तहत 10 फरवरी को कलश यात्रा निकाली जाएगी। 11 फरवरी को रात्रि में शिव शक्ति भजन मंडली ननोदा निमाड़ द्वारा प्रस्तुती दी जाएगी। 12 फरवरी को प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में अपनी निश्रा प्रदान करने वाले सिरवी समाज के दिवान गोपालसिंह परमार बिटुड़ा राजस्थान का वधावा होगा। इसी दिन रात्रि में संगीतमय सुन्दरकाण्ड का आयोजन होगा जिसमे पवन पुत्र सुंदरकांड मंडल अमझेरा द्वारा प्रस्तुतियां दी जाएगी। 13 फरवरी को दोपहर 2 बजे प्रतिमाओं का नगर भ्रमण एवं रात्रि में शिव भजन संध्या होगी। जिसमें अंकित शर्मा तथा कृतिका राठौड़ मनावर द्वारा भजनों की प्रस्तुतीयां दी जाएगी। 14 फरवरी को पूर्णाहुती के बाद दोपहर 12 बजे महाप्रसादी का आयोजन किया गया। महोत्सव यज्ञाचार्य पं. शंकरलाल व्यास रिंगनोद के द्वारा सम्पन्न करवाया जाएगा।

कल होगा व्याख्यानमाला का आयोजन – प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के तहत 10 फरवरी गुरुवार को दलपुरा के आई माता मंदिर प्रांगण में गौरवशाली आई पंथ व्याख्यानमाला एवं महाआरती का आयोजन होगा। व्याख्यानमाला में मुख्य वक्ता अखिल भारतीय सिर्वी महासभा के प्रांतीय अध्यक्ष भगवान लछेटा इंदौर रहेंगे। आयोजन में आसपास क्षेत्र के समाजजन शामिल होंगे। 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!