Homeअपना शहरराजगढ़ - नेहरू युवा केंद्र द्वारा आयोजित विकासखण्ड स्तरीय मलखंब प्रतियोगिता में...

राजगढ़ – नेहरू युवा केंद्र द्वारा आयोजित विकासखण्ड स्तरीय मलखंब प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

राजगढ़। नेहरू युवा केंद्र धार की ओर से ग्राम अमोदिया में स्थित चमठा चौक में विकासखण्ड स्तरीय मलखम्ब प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विकासखण्ड स्तर पर आए प्रतियोगियों के हैरतअंगेज करतब को देखकर ग्रामवासी स्‍तब्‍ध हो गए। प्रतियोगिता का विधिवत उद्घाटन भारत माता पूजन दीप प्रज्वलन व खम्ब पूजन कर किया गया। इस अवसर पर प्रशिक्षक शोभाराम चौधरी राजपुरा  ने कहा की मलखम्ब सीखने के लिए शरीर और मन दोनो को साधना पड़ता है। देश के युवाओं के समग्र विकास के लिए उनका शारिरिक विकास बहुत जरूरी हैं, युवाओं को जीवन मे खेलों का महत्व बताया। खिलाड़ियों ने रोप ओर पोल मलखम्ब पर अलग-अलग तरहः के आसन किए जिनमे मयूरासन, पद्मशन, धनुराशन, पर्वताशन आदि के साथ झाप लगाकर कई प्रकार के आसनों का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम के अंत मे विजेता टीम को मुख्य अतिथि एवं नेहरू युवा केंद्र धार द्वारा प्रमाण पत्र एवं प्रतीक चिन्ह देकर खिलाड़ियों का सम्मान किया गया। कार्यक्रम में शिवशक्ति युवमण्डल व आजाद युवा मंडल के साथी उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!