राजगढ़। होटल में हुए दुष्कर्म के मामले की जांच के दौरान राजगढ़ के कुक्षी नाका स्थित गुरूकृपा होटल के रूम में मिली मुंबई की युवती को पुलिस ने नारी सुधार गृह उज्जैन भेज दिया है। सरदारपुर एसडीओपी रामसिंह मेड़ा ने बताया कि राजगढ़ की गुरूकृपा होटल से टीम द्वारा बड़ी मात्रा में अवैध शराब जप्त की थी। इसी होटल के एक रूम से मुंबई निवासी 28 वर्षीय युवती तथा एक कपल संदिग्ध रूप में मिला था। कपल झाबुआ निवासी होने के साथ पति-पत्नी थे। जिन्हें उनके परिजन के सुपुर्द किया गया था। होटल के रूम में संदिग्ध अवस्था में मिली मुंबई निवासी युवती से पुछने पर उसने राजगढ़ में घुमने आना बताया था। उक्त संदिग्ध युवती को पुछताछ हेतु राजगढ़ पुलिस के सुपुर्द किया था। युवती का कोई वारिस नही होने पर तथा परिजन नही होने पर सरदारपुर एसडीएम के समक्ष युवती को पेश किया गया। जहां से उक्त युवती को सरदारपुर एसडीएम बीएस कलेश द्वारा युवती को नारी सुधार गृह उज्जैन भेजा गया है।