राजगढ़। कोरोना संक्रमण की तीसरी से निपटने हेतु नगर परिषद कार्यालय पर नगर परिषद अध्यक्ष भंवरसिंह बारोड़ व सीएमओ देवबाला पिपलोनिया आदेश पर मास्क बैंक की स्थापना की गई। मास्क बैंक की स्थापना शनिवार को सीएमओ देवबाला पिपलोनिया द्वारा की गई तथा इसकी सम्पूर्ण जानकारी दी गई। मास्क बैंक पर स्वच्छ सर्वेक्षण 2022 के स्वच्छ भारत अभियान के ब्रांड एंबेसडर सोहन पटेल ने अपनी बेटी आराध्या के हाथों 200 मास्क दान किए। साथ ही नागरिकों को भी मास्क दान करने हेतु अपील की गई। नगर परिषद द्वारा बिना मास्क के घूमने वालो के विरुद्ध रोको टोको अभियान चलाकर चालानी कार्यवाही की जा रही है। लोगो को समझाइश देकर निःशुल्क मास्क भी वितरित किए जा रहे। परिषद द्वारा नगर में संस्थाओ को मास्क दान हेतु संपर्क किया जा रहा है।